Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलवार-सूट पहन Fifty Shades of Grey की हीरोइन Dakota Johnson गईं मंदिर, ब्वॉयफ्रेंड संग नंदी से मांगी मन्नत

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 12:22 PM (IST)

    फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) ने ब्वॉयफ्रेंड और कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन (Chris Martin) भारत आए हुए हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

    डकोटा मार्टिन ने ब्वॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन संग किए मंदिर के दर्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    डकोटा मार्टिन ने ब्वॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन संग किए मंदिर के दर्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. भारत में हैं फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे एक्ट्रेस डकोटा
    2. डकोटा जॉनसन-क्रिस मार्टिन ने किए मंदिर के दर्शन
    3. डकोटा-क्रिस के अलग होने की हो रही थी चर्चा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे फेम एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) भारत आई हुई हैं। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच उन्हें ब्वॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन (Chris Martin) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अब कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुंबई स्थित बाबुलनाथ मंदिर के साथ दर्शन करेत हुए नजर आए हैं।

    डकोटा जॉनसन हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जिन्हें फिफ्टी शेड्स फ्रेंचाइजी की फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली है। बोल्ड लुक के लिए मशहूर डकोटा ब्वॉयफ्रेंड के साथ इंडिया आई हैं और उन्होंने यहां आते ही मंदिर के दर्शन किए।

    डकोटा-क्रिस ने किए भगवान के दर्शन

    डकोटा जॉनसन शुक्रवार की शाम को अपने ब्वॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन के साथ मुंबई स्थित बाबुलनाथ मंदिर (Babulnath Temple) के दर्शन करने गईं। कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मंदिर से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान डकोटा ब्राउन कलर के सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने सिर पर दुपट्टा भी ले रखा है। दूसरी ओर क्रिस मार्टिन स्काई ब्लू कुर्ता और जींस में नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Nude Scene से इस हीरोइन ने OTT पर मचाई सनसनी, सीरीज में खुद की इंटीमेसी देख चौंकी, कहा- 'इससे अनजान थी'

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    डकोटा ने मांगी मन्नत

    डकोटा और क्रिस मार्टिन का एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में डकोटा को नंदी के कान में मन्नत मांगते हुए देखा जा सकता है। डकोटा का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि सच्चा सम्मान सीमाओं और संस्कृतियों से परे होता है। विदेशियों को हमारी परंपराओं की सराहना करते देखना बहुत अच्छा लगता है।" इसी तरह लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    क्यों भारत आई हैं डकोटा?

    डकोटा और क्रिस मार्टिन पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि दोनों अलग हो रहे हैं। मगर क्रिस के साथ भारत आकर डकोटा ने सारी अफवाहों को खारिज कर दिया है। क्रिस कोल्डप्ले (Coldplay) बैंड के मेन सिंगर हैं। आज से भारत में कोल्डप्ले का इंडिया टूर शुरू हो गया है। वह डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को कॉन्सर्ट करेंगे। फिर अहमदाबाद में 25 और 26 जनवरी को परफॉर्म करेंगे। क्रिस के टूर के लिए डकोटा भी उनके साथ भारत आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Cold Play के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, किन इलाकों में रह सकता है चक्का-जाम