विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

80 से ज्यादा महिलाओं ने इस हॉलीवुड प्रोड्यूसर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, #MeeToo मूवमेंट के दोषी पर आया ये अपडेट

Published: Sat, 11 May 2024 02:22 PM (IST)

साल 2020 में शुरू हुए ,MeeToo मूवमेंट ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। इस मूवमेंट के जरिये कई ...और पढ़ें

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन की परेशानियां लगता है कम होने का नाम नहीं ले रहीं। मी टू मूवमेंट में यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे हार्वे विंस्टीन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने ये आरोप लगाया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं और न्यू यॉर्क के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच उनके मी टू मामले का अपडेट सामने आया है।

80 से ज्यादा महिलाओं ने की थी शिकायत

हार्वे विंस्टीन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के तहत उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी। हार्वे को प्रोडक्शन असिसटेंट मिमी हलेई के साथ यौन हिंसा के लिए 20 साल और एक्ट्रेस जेसिका मान के साथ दुष्कर्म मामले में सजा सुनाई गई थी।

न्यूयॉर्क में ही रहेंगे हार्वे

हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, इस मामले में फैसला किया जाना था कि हार्वे को न्यूयॉर्क में ही रखा जाएगा या फिर कैलिफॉर्निया वापस भेज दिया जाएगा, जहां उन्हें एक दूसरे केस में 16 साल की सजा सुनाई गई है। नयूयॉर्क कोर्ट ने फैसला किया है कि हार्वे को फिलहाल के लिए यहीं के जेल में रखा जाएगा। उन पर लगे आरोप के तहत दुष्कर्म मामले की अगली सुनवाई अब 29 मई को होगी।

यह भी पढ़ें: Emily Blunt के बच्चों को फूटी आंख नहीं सुहाती उनकी फिल्में, Oppenheimer एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे हार्वे

हार्वे के सपोर्ट में बात करने वालीं अटॉर्नी डायना फैबी सैमसन ने कोर्ट में कहा कि पहले कैलिफॉर्निया गवर्नर द्वारा वारंट साइन कर पेश होना चाहिए। बता दें कि विंस्टीन कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठकर पहु्ंचे थे। सैमसन ने हिरासत में रहते हुए उनके मेडिकल चेकअप किए जाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर 'कैप्टन किर्क' बनेंगे William Shatner? कहा- मैं इस रोल को करने के लिए तैयार हूं, लेकिन है ये शर्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।