Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Friends फेम Jennifer Aniston के साथ शूटिंग पर हुआ हादसा, एक्ट्रेस पर फेंका गया काला पेंट

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 08:52 AM (IST)

    हॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस शो फ्रेंड्स में नजर आ चुकी 55 साल की जेनिफर एनिस्टन ( Jennifer Aniston) इन दिनों एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है । उन्हों ...और पढ़ें

    फ्रेंड्स एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन ( फोटो इंस्टाग्राम)
    फ्रेंड्स एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन ( फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. जेनिफर एनिस्टन की फोटोज हुई वायरल
    2. फोटोज देख परेशान हुए एक्ट्रेस के फैंस
    3. 'द मॉर्निंग शो' के सीजन 4 में आएंगी नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के फेमस अमेरिकन शो 'फ्रेंड्स' तो आपको याद ही होगा। आज भी इस शो को देख दर्शक पुराने यादें ताजा करते नजर आते हैं। इस शो में रॉशेल ग्रीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन (Jennifer Aniston) इस वक्त चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देख फैंस भी एक पल के लिए हैरान रह गए।

    भीड़ के बीच एक्ट्रेस पर फेंका पेंट

    हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन को लेकर खबर है कि उन पर किसी ने काला पेंट फेंक दिया। सोशल मीडिया पर ये फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें देख सकते हैं एक्ट्रेस भीड़ के बीच नजर आ रही हैं और अपने फोन में वीडियो बना रही है। तभी अचानक उन पर कोई काला पेंट फेंक देता है। एक्ट्रेस के सारे कपड़ों पर काला पेंट लगता नजर आ रहा है। ये देखकर वो और उनके आस पास की भीड़ भी हैरान-परेशान नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ें-   Paris Olympic में Lady Gaga ने फैंस को किया सरप्राइज, माइकल पोलांस्की संग सगाई की ओर किया इशारा

    जानें क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई

    वैसे आपको बता दें एक्ट्रेस के साथ ये हादसा उनकी शूटिंग का पार्ट है।  जेनिफर एनिस्टन के साथ ऐसा हकीकत में नहीं हुआ है। वो मैनहटन में 'द मॉर्निंग शो' सीरीज के आखिरी सीजन की शूटिंग कर रही है और ये उनकी शूटिंग का पार्ट था, जिसे  सोशल मीडिया पर लोग असली हादसा समझ रहे हैं।

    एलेक्स का किरदार निभा रही है

    बता दें, खबर है कि जेनिफर  'द मॉर्निंग शो' में एलेक्स का किरदार निभा रही हैं। इस शो में जेनिफर के अलावा Reese Witherspoon भी हैं। कहानी दो एंकर्स की है, जिनके बीच दुश्मनी है। इस बार सीजन 4 आने वाला है।सीजन 4 के प्रीमियर से पहले, द मॉर्निंग शो के पहले तीन सीजन ऐप्पल टीवी+ पर स्ट्रीम किए जा चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arnold Schwarzenegger Birthday: 'टर्मिनेटर' से 'कमांडो' तक, होश उड़ा देगा इन फिल्मों का एक्शन