यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gal Gadot: 'वंडर वुमन' एक्ट्रेस गल गदोत ने बेटी को दिया जन्म, बताया- आसान नहीं थी प्रेंग्नेसी
वंडर वुमन बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस Gal Gadot ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने चौथे बच्चे का स्वा ...और पढ़ें

HighLights
- एक्ट्रेस गल गदोत बनी मां
- एक्ट्रेस ने बताया आसान नहीं थी प्रेग्नेंसी
- वंडर वुमन बनकर बनाई पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस गल गदोत हॉलीवुड की एक जानी मानी सुपरस्टार हैं। उन्होंने डिज्नी वर्ल्ड की वंडर वुमन बनकर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अब हाल ही में गल गदोत ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने पति यारोन वर्सानो के साथ अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है।
इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है, जिसके बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि यह कपल पहले ही तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं। अब इनके घर चौथी बार खुशखबरी आई है।
गल गदोत के लिए आसान नहीं थी प्रेग्नेंसी
गल गदोत ने बेटी को जन्म दिया है। अब वह चौथी बार बच्चे को जन्म देने के बाद सुर्खियों में आ गई हैं। यह खुशखबरी खुद एक्ट्रेस ने दी है और साथ ही यह भी बताया है कि उनके लिए यह प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। गल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर में वह न्यू बोर्न बेबी के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हॉस्पिटल के बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने बेबी को सीने से लगाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक बेहद प्यारा नोट भी लिखा और बताया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी प्यारी बेटी, आपका स्वागत है। यह प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी और हमने इसको पार कर लिया। आपने अपने नाम ओरी, जिसका हिब्रू में अर्थ है 'मेरी रोशनी', को सार्थक करते हुए, हमारे जीवन में बहुत रोशनी लाई हैं। हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा हुआ है। लड़कियों के घर में आपका स्वागत है। डैडी भी बहुत अच्छे हैं'।
बता दें कि गल गदोत ने साल 2008 में वर्सानो से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में अपने पहले बच्चे, बेटी अल्मा का स्वागत किया। फिर साल 2017 में दूसरी बार माता-पिता बने और साल 2021 में एक और बेटी का स्वागत किया था।