Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Grammy 2026: स्टीवन स्पीलबर्ग और केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास, दलाई लामा और के-पॉप ने भी जीता अवॉर्ड

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:12 AM (IST)

    grammy 2026 में इस बार किसी ने इतिहास रचा तो किसी ने कई अवॉर्ड्स जीते। दलाई लामा ने इस बार ग्रैमी में एंट्री मारी तो वहीं केंड्रिक लैमर टॉप पर रहे। ...और पढ़ें

    ग्रैमी अवॉर्ड्स में किस-किसने रचा इतिहास?

    ग्रैमी अवॉर्ड्स में किस-किसने रचा इतिहास?

    HighLights

    1. दलाई लामा ने 'ऑडियोबुक' श्रेणी में पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता

    2. स्टीवन स्पीलबर्ग EGOT क्लब में शामिल हुए, पहला ग्रैमी जीता

    3. केंड्रिक लैमर ने 9 नॉमिनेशन के साथ कई ग्रैमी अवॉर्ड जीते

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक की दुनिया का सबसे बड़ा मंच 'ग्रैमी' इस बार कुछ ऐसा लेकर आया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। साल 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में जहां हिप-हॉप का डंका बजा, वहीं पहली बार अध्यात्म और शांति की गूंज भी सुनाई दी है। किस-किसने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में जाकर धूम मचाई है, चलिए आपको बताते हैं।

    हर साल की तरह इस साल भी 68वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स (68th annual Grammy Awards) का आयोजन रविवार को हुआ। ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस बार भी कई नए नामों की एंट्री हुई है और इसमें सबसे चौंकाने वाली और बड़ी खबर रही कि दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। दलाई लामा ने 'ऑडियोबुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग' (audiobook, narration, and storytelling recording) की कैटेगरी में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराकर यह जीत हासिल की। उनकी ओर से पुरस्कार लेते हुए रूफस वेनराइट ने कहा कि, "मैं दलाई लामा नहीं हूं। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान और सौभाग्य की बात है।"

    dalai lama

    ग्रैमी में इस बार 'KPop Demon Hunters' का भी जलवा देखने को मिला है। इनके गाने 'Golden' ने 'विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत' (Song Written for Visual Media) का अवॉर्ड जीता। आपको बता दें कि यह यह पहली बार है जब किसी K-pop एक्ट ने ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है। इस गाने को अंग्रेजी के साथ कोरियाई भाषा में भी रिलीज किया गया था और गाने को खूब पसंद भी किया गया।

    golden hour

    वहीं इसके अलावा 'म्यूजिक फिल्म' (Music Film) की कैटेगरी में 'म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स' (Music for John Williams) ने बाजी मारी, जिसके साथ ही डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने आखिरकार अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। इस जीत के साथ ही स्पीलबर्ग अब 'EGOT' विनर्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इसका मतलब है कि स्पीलबर्ग एक ऐसे कलाकार बने हैं, जिनके पास ॉEmmy), ग्रैमी (Grammy), ऑस्कर (Oscar) और टोनी (Tony) चारों प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स हैं।

    खबरें और भी

    इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा धूम अगर किसी ने मचाई है तो वो हैं केंड्रिक लैमर, जिन पर सबकी नजरें टिकी रहीं। केंड्रिक को 9 कैटेगरी में नोमिनेशन मिले और उन्होंने

    kendrick

    2026 के ग्रैमी में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल कर केंड्रिक लैमर इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. उन्हें कुल 9 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। केंड्रिक ने ग्रैमी में अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रचा और वो बेस्ट एलबम जीतने वाले आर्टिस्ट की लिस्ट में टॉप पर रहे हैं