Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grammy Awards 2024: जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास, एक साथ जीते 3 अवॉर्ड्स, शंकर महादेवन भी बने ग्रैमी विनर

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 09:18 AM (IST)

    Grammy Awards 2024 ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 भारत के लिए बेहद खास साबित हुआ है क्योंकि एक साथ कई भारतीय संगीतकारों ने अवॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय गायक ...और पढ़ें

    शंकर महादेवन बने ग्रैमी विनर, (X Image)
    शंकर महादेवन बने ग्रैमी विनर, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया में सबसे ऊंचा औधा रखता है। इस साल इवेंट का आयोजन रविवार (भारत में सोमवार) को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया गया है। जहां कई गायक और गायिकाओं को उनकी कला के लिए अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इनमें कुछ भारतीय म्यूजिशियन का नाम भी शामिल है।

    ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत का दबदबा देखने को मिला। इस साल एक साथ कई भारतीय संगीतकारों ने अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Grammy Awards 2024 Live Updates: सॉन्ग ऑफ द ईयर बनी What Was I Made For, शंकर महादेवन ने बढ़ाई भारत की शान

    शक्ति ने मचाई धूम

    भारतीय गायक शंकर महादेव और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के फ्यूजन बैंड 'शक्ति' ने इस साल ग्रैमी में धूम मचा दी। बैंड के एल्बम 'दिस मोमेंट' (This Moment) को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' का अवार्ड मिला है। 'शक्ति' में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन शामिल हैं। 

    जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास

    अमेरिका में 66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स के प्रीमियर समारोह के दौरान जाकिर हुसैन ने 'पश्तो' में अपने योगदान के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट कंटेम्पररी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम और बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक का अवॉर्ड भी जीता। जाकिर हुसैन के साथ भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने 2 ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।

    भारत ने जीता ग्रैमी

    ग्रैमी विजेता रिकी केज ने बधाई देते हुए बैंड के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "शक्ति ने ग्रैमी जीता है!!! इस एल्बम के जरिए 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते!! कमाल कर दिया। भारत हर दिशा में चमक रहा है। शंकर महादेवन, सेल्वागणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाकिर हुसैन। उस्ताद जाकिर हुसैन ने जबरदस्त बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता। शानदार!!!! भारत ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता।"

    खबरें और भी