Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grammy Awards 2025: बिना कपड़ों के ग्रैमी में पहुंचीं Kanye West की वाइफ Bianca, गार्ड्स ने निकाला बाहर!

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 08:43 AM (IST)

    Grammy awards 2025 के रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर कोई दंग रह गया। ग्रैमी नाइट्स में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) की पत्नी और मॉडल ...और पढ़ें

    कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका ने न्यूड लुक से उड़ाए होश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका ने न्यूड लुक से उड़ाए होश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स लॉस एंजेलिस में हुआ होस्ट
    2. कान्ये वेस्ट की वाइफ बियांका सेंसरी ने बटोरी सुर्खियां
    3. इंटरनेट पर वायरल हुआ बियांका सेंसरी का न्यूड लुक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक है। इस समारोह में म्यूजिक की धुन भी सुनाई देती है और रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी दिखाई देता है। हर साल की तरह इस साल भी लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) होस्ट हुआ।

    इस ग्रैंड इवेंट में कुछ सितारे ट्रॉफी लेने आए तो किसी ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ाए। कुछ सेलिब्रिटीज ने अनोखे लुक से भी लोगों का ध्यान खींच लिया। इनमें से एक कान्ये वेस्ट (Kanye West) की पत्नी बियांका सेंसरी (Bianca Censori) भी हैं।

    रेड कार्पेट पर बियांका सेंसरी का न्यूड लुक

    यूं तो बियांका सेंसरी मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन वह अपने पति और अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ संगीत का जश्न मना रही ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट में शरीक हुईं। इस दौरान बियांका ने अपने न्यूड लुक (Bianca Censori Nude Look) से सभी के होश उड़ा दिए।

    यह भी पढ़ें- Grammy Awards 2025: बेस्ट न्यू आर्टिस्ट बनीं Chappel Roan, बेस्ट कंट्री एल्बम के लिए Beyonce ने जीता अवॉर्ड

    Kanye West Wife

    Kanye West with Wife Bianca Censori at Grammy Awards 2025 - Instagram

    पैपराजी के सामने उतारी जैकेट

    बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बियांका अपने पति के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए पैपराजी के सामने पोज देती हैं। रेड कार्पेट पर आने से पहले उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। मगर जैसे ही पोज देने की बारी आई तो उन्होंने अपना जैकेट उतार दिया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

    ग्रैमी अवॉर्ड्स से बाहर हुईं बियांका

    बियांका सेंसरी ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। उनका ये लुक देख कोई दंग रह गया। कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।

    ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका ने 2022 में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की थी। 30 साल की बियांका अपने बोल्ड लुक के लिए कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले भी बोल्डनेस से हेडलाइंस में जगह बनाई है।

    यह भी पढ़ें- Grammy Awards 2025 में समां बांधेंगी Taylor Swift, अवॉर्ड जीतने के बाद बनीं प्रेजेंटर