Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Michael Gambon Death: हॉलीवुड एक्टर माइकल गैंबोन का हुआ निधन, हैरी पॉटर में निभाई थी 'डम्बलडोर' की भूमिका

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 09:08 PM (IST)

    Michael Gambon Died हॉलीवुज के दिग्गज अभिनेता माइकल गैंबोन को लेकर बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। हैरी पॉटर फेम एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है ...और पढ़ें

    नहीं रहे हॉलीवुड एक्टर माइकल गैंबोन (Photo Credit-Jagran)
    नहीं रहे हॉलीवुड एक्टर माइकल गैंबोन (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. सर माइकल गैंबोन का हुआ निधन
    2. हैरी पॉटर में अदा किया अहम रोल
    3. 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dumbledore Death: हॉलीवुड से एक बेहद बुरी खबर सामने निकलकर आ रही है। हैरी पॉटर फिल्म फेम दिग्गज इंग्लिश कलाकार माइकल गैंबोन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    माइकल गैंबोन के देंहात की खबर सामने आते ही हर कोई हैरान और हताश हो गया है। इतना ही नहीं माइकल गैंबोन के परिवार और फैंस पर इस खबर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    82 का उम्र में सर माइकल गैंबोन ने दुनिया को कहा अलविदा

    दिग्गज हॉलीवुड कलाकारों में शुमार माइकल गैंबोन की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस में शोक के बीच लहर छा गई है। सर माइकल गैंबोन के निधन की जानकारी Publicist Claire Dobbs के अनुसार मिली है। इस खबर ने यकीनन 'हैरी पॉटर' फिल्म फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक माइकल गैंबोन के वाइफ लेडी ऐनी मिलर गैंबोन ने बताया है- ''माइकल गैंबोन लंबे समय से निमोनिया से ग्रस्त चल रहे थे, बीते दिनों उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उनके हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा।

    लेकिन इलाज की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया, डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत कोई रंग न ला सकी और माइकल गैंबोन शांति से इस दुनिया को छोड़ कर चले गए है।'' इस तरह से माइकल गैंबोन की पत्नी ने उनके देहांत की सूचना दी है।

    इन फिल्मों में माइकल गैंबोन ने किया काम

    लंबे फिल्मी करियर के दौरान सर माइकल गैंबोन ने बतौर कलाकार एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। जिनमें 'द किंग्स स्पीच, लेयर केक, स्लीपी हैलो, ओपन रेंज और हैरी पॉटर' फिल्म फ्रेंचाइजी जैसी कई शानदार मूवीज मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    लेकिन माइकल गैंबोन को सबसे अधिक लाइमलाइट फिल्म 'हैरी पॉटर' के जरिए ही मिली है। इस मूवी में उनका द्वारा अदा किया डम्बलडोर का किरदार हमेशा याद किया जाएगा। गैंबोन के निधन की खबर सुनकर तमाम फिल्मी सितारे और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Animal Release: साल का आखिरी महीना होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, Animal सहित रिलीज होगीं ये धमाकेदार फिल्में