Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICU में 'हैरी पॉटर' स्टार Nick Moran, गंभीर हालत में हुई इमरजेंसी सर्जरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 13 Apr 2025 09:55 AM (IST)

    हॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हैरी पॉटर सीरीज में अहम भूमिका निभा चुके अभिनेता Nick Moran को हाल ही में इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा जिस ...और पढ़ें

    निक मोरन की सर्जरी के बाद फैंस में चिंता (Photo Credit- Instagram)
    निक मोरन की सर्जरी के बाद फैंस में चिंता (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. हॉस्पिटल से निक मोरन की तस्वीर वायरल
    2. दोबारा चलने में आ सकती है दिक्कत
    3. दोस्त ने दी निक मोरन के सेहत की जानकारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हैरी पॉटर सीरीज में 'स्केबियर' का किरदार निभा चुके अभिनेता निक मोरन (Nick Moran) इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हाल ही में एक इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा है जिसमें उनकी जान को भी खतरा था। अभिनेता को फिलहाल आईसीयू में रखा जा रहा है। इस खबर के बारे में उनके करीबी दोस्त और अभिनेता टेरी स्टोन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

    दोबरा न चल पाने की आशंका से परेशान हुए फैंस

    अभिनेता के दोस्त ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि निक को इस हफ्ते एक इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने आशंका जताई कि वह शायद दोबारा न चल सकें या बोल सकें। स्टोन ने आगे अपडेट देते हुए कहा,

    “निक की बड़ी सर्जरी हो चुकी है और अब वह आईसीयू में ठीक हो रहे हैं। वह सभी को शुभकामनाएं भेज रहे हैं लेकिन उन्हें अब भी आपके प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं की जरूरत है। हम सब उम्मीद कर रहे हैं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर जल्द ही वापसी करें।”

    Photo Credit- X

    स्टोन ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने और निक ने एक साथ एक पॉडकास्ट किया था और अगर कोई नया अपडेट आता है, तो वे रविवार को लाइव चैट में साझा करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Trailer: आखिरी खतरनाक मिशन पर निकले Tom Cruise, इस दिन सिनेमाघरों में आ रही फिल्म

    निक मोरन का फिल्मी सफर

    निक मोरन को 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज' में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने Lock, Stock and Two Smoking Barrels, The Musketeer, Other Life, Nemesis, Boogeyman और New Blood जैसी फिल्मों में भी दमदार भूमिका निभाई है। फिलहाल, फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

    खबरें और भी

    हैरी पॉटर फिल्म सीरीज के बार में जानकारी

    हैरी पॉटर फिल्म सीरीज ने देश से लेकर विदेश तक में लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म सीरीज ब्रिटिश लेखिका जे. के. रॉलिंग की लिखी मशहूर Harry Potter पुस्तकों पर आधारित है। इस सीरीज में कुल 8 फिल्में हैं, जो 2001 से 2011 के बीच रिलीज हुई थी। सीरीज की मूल कहानी एक हैरी पॉटर नाम के अनाथ लड़के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे पता चलता है कि वो एक जादूगर है। पॉपलुर फ्रेंचाइजी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज Adolescence का आएगा सीक्वल? ब्रैड पिट की टीम ने दिया बड़ा अपडेट