Hollywood को यूट्यूबर्स से खतरा! 5 मिनट की वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स ने बना दीं करोड़ों की हॉरर फिल्में
हॉलीवुड में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आए युवा फिल्मकार हॉरर फिल्मों से धूम मचा रहे हैं। 'बैक रूम्स' और 'ऑब्सेशन' जैसी फिल्मों के जरिए इन्होंने सिनेमाघरों म ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से हॉलीवुड इस बात से चिंतित था कि यूट्यूब, टिकटॉक, इंस्टाग्राम और शॉर्ट फॉर्म कंटेंट एक ऐसे डायरेक्टन में बढ़ रहे थे जिससे सिनेमाघरों में जाकर लोग फिल्में देखना बंद कर देंगे।
स्टूडियो के अधिकारी ने बताया था कि सिनेमाघरों में दर्शक कम हो रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर घटते आंकड़े और डिजिटल क्रिएटर्स का ट्रेडिशनल सेलेब्स पर बढ़ता दबाव भी इसी ओर इशारा कर रहा था।
यह भी पढ़ें- 26 साल का डायरेक्टर बना Box Office किंग, कौन है 1200 करोड़ी Thriller का मास्टरमाइंड?
नए डायरेक्टर्स की हॉलीवुड में बनी धाक
अब ये चीजें सच होती भी नजर आ रही हैं। जिस प्लेटफॉर्म पर सिनेमा का भविष्य चुराने का आरोप लगा था, उसी ने सिनेमा जगत के कुछ सबसे रोमांचक नए फिल्मकारों को जन्म देना शुरू कर दिया। पिछले कुछ महीनों में तीन हॉरर फिल्मों - बैक रूम्स (Backrooms), ऑब्सेशन (Obsession) और आयरन लंग रिलीज हुईं। इसने इंडस्ट्री की परिभाषा ही बदल कर रख दी।
-1780582297412.jpg)
इन डायरेक्टर्स ने किसी बड़े स्कूल से कोई ट्रेनिंग नहीं ली और ना ही इन्हें दशकों की कोई लंबा एक्सपीरियंस था। ये वो क्रिएटर्स थे जिन्होंने ऑनलाइन अपनी कहानी कहने का तरीका सीखा। वीडियो बनाने के साथ इन्होंने अपनी ऑडियंस बनाई और हॉलीवुड में अचानक से ऐसा कुछ नया लेकर आ गए जिसके लिए वो सालों से स्ट्रगल कर रहा था।

यंग ऑडियंस कर पा रही कनेक्ट
इंटरनेट पर हॉरर के रूप में शुरू हुआ यह विषय आधुनिक फिल्म निर्माण में सबसे आकर्षक बदलावों में से एक बन गया है। बैक रूम्स और ऑब्सेशन को लोगों ने बहुत पसंद किया। इसे 20 साल के डायरेक्टर केन पार्सन ने डायरेक्ट किया है। वहीं ऑब्सेशन को करी बेकर ने डायरेक्ट किया है जिनकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। यंग ऑडियंस ने इस फिल्म का कंज्यूमर की तरह नहीं बल्कि पार्टिसिपेंट के तौर पर देखा। तभी वो इससे काफी ज्यादा कनेक्ट कर पा रही है।