Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Selena Gomez Engagement: हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने कर ली है सगाई? एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 04:21 PM (IST)

    Selena Gomez Engagement बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा संग शादी रचाई । तो वहीं अब हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गो ...और पढ़ें

    Selena Gomez Engagement Photo Credit Instagram
    Selena Gomez Engagement Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Selena Gomez Engagement: पिछले कुछ दिनों से फिल्मी सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कोई सात फेरे ले रहा है तो कोई सगाई कर रहा है। हाल ही में  बॉलीवुड एक्ट्रेस  परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा संग शादी रचाई। तो वहीं अब हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज के सगाई की खबर सामने आ रही है।

    क्या सेलेना गोमेज ने कर ली सगाई

    हॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और गायिका सेलेना मैरी गोमेज के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, एक्ट्रेस का नाम पिछले कुछ वक्त से डिक्सी डीमेलियो के एक्स बॉयफ्रेंड नोआ बेक से जुड़ा जा रहा है। इस बीच अब उन्हें पेरिस की सड़कों पर एक  मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है।

    सेलेना की डायमंड रिंग

    अमेरिकन एक्ट्रेस Nicola Peltz Beckham ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी सेलेना संग एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों हसीनाएं अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट  करती दिखाई दी। बता दें, निकोला ने ब्रुकलिन बेकहम से शादी की है। ऐसे में सेलेना की रिंग देख फैंस थोड़ा हैरान और परेशान भी है। फोटो देखने के बाद फैंस ने कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली। बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि वो सिंगल हैं। 

    सेलेना मैरी गोमेज के फेमस गाने

    बता दें, सेलेना को उनकी एल्बम 'सेलेना गोमेज एंड द सीन' के लिए काफी जाना जाता है। उन्होंने बचपन से भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक इंडस्ट्री में आई और अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उनका हर गाने फेमस है।

    खबरें और भी