यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
25 साल के नौजवानों पर भारी 55 के Hugh Jackman का वेट लिफ्टिंग रुटीन, जिम में मेहनत देख आ जाएगा पसीना
Deadpool And Wolverine एक्टर ह्यू जैकमैन दुनियाभर में वुल्वरीन के किरदार के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर वो अपने पंजों के साथ लौट रहे हैं। इस बार डेड ...और पढ़ें

HighLights
- डेडपूल एंड वुल्वरीन जुलाई में रिलीज होने वाली है
- ह्यू जैकमैन एक्स मैन फिल्मों में वुल्वरीन के लिए जाने जाते हैं
- ह्यू जैकमैन ऑस्ट्रेलियन एक्टर हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्स-मेन फिल्मों में वुल्वरीन का किरदार निभाकर दुनियाभर में लोकप्रिय हुए हॉलीवुड कलाकार ह्यू जैकमैन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनकी वापसी होगी डेडपूल एंड वुल्वरीन से।
सुपरहीरो फिल्म के लिए जैकमैन ने अपनी फिटनेस पर जमकर काम किया है, जिसकी एक बानगी उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट वीडियोज में देखने को मिलती है।
जैकमैन ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
55 साल के ह्यू जैकमैन को वीडियो में हैवी वेट उठाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो वुल्वरीन के किरदार की तैयारियों का है। जैकमैन ने इसके साथ लिखा है- जब मैं दोबारा वुल्वरीन बन रहा था और मेरे ट्रेलर लुइस हमेशा मेरे साथ रहा। उनकी भरोसेमंद सहयोगी एंडी भी।
यह भी पढ़ें: Deadpool And Wolverine Trailer ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा देखे गये ये ट्रेलर
View this post on Instagram
ह्यू ने इस मजाकिया कैप्शन के जरिए असल में ताना मारा है, क्योंकि वीडियो में वो अकेले ही नजर आ रहे हैं। एक शख्स गुजरता हुआ नजर आता है और सामने एक डॉग बैठा दिखता है।
X-Men फिल्मों में डेडपूल से लड़ चुका है वुल्वरीन
डेडपूल एंड वुल्वरीन 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में डेडपूल और वुल्वरीन पहली बार साथ दिखेंगे। डेडपूल एक्स-मेन सीरीज की फिल्मों का ही किरदार है और वुल्वरीन से उसकी पहले भिड़ंत हो चुकी है। डेडपूल का किरदार रायन रेनोल्ड्स निभाते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढे़ं: Deadpool and Wolverine Teaser- MCU को मिला नया 'भगवान', आते ही बोला डेडपूल- 'मारवल के अच्छे दिन आने वाले हैं'
View this post on Instagram
सिडनी में जन्म ह्यू जैकमैन मूल रूप से ऑस्ट्रेलियन हैं। 1999 में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ड्रामा फिल्म अर्सकिनविले किंग्स से डेब्यू किया था। 2000 में वो हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी एक्स-मेन का हिस्सा बने और वुल्वरीन के किरदार में पहली बार नजर आये। इस किरदार ने उन्हें दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता दिलवाई।
2017 में लोगन के साथ वुल्वरीन का सफर खत्म हो गया था। 2022 में जैकमैन ड्रामा फिल्म द सन में दिखाई दिये थे। ये मुख्य रूप से पिता और उसके बेटे के बीच रिलेशनशिप की कहानी है। फिल्मों में आने से पहले ह्यू टीवी पर सक्रिय थे और ऑस्ट्रेलियन टीवी सीरियल्स में काम कर रहे थे।