विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेज परफॉर्मेंस के बीच धड़ाम से गिरे Ian McKellen, अस्पताल में एडमिट, जानें अब कैसी है तबीयत?

Published: Tue, 18 Jun 2024 11:15 AM (IST)

बॉलीवुड और साउथ के कंटेंट के साथ ही हॉलीवुड फिल्में और सीरीज का भी क्रेज देखने को मिलता है। लॉर्ड ...और पढ़ें

एक्टर इयान मैककेलन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्टर इयान मैककेलन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. फेमस हॉलीवुड एक्टर हैं इयान मैककेलन
  2. 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में निभाई थी अहम भूमिका
  3. हॉस्पिटल में एडमिट हुए इयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फिल्म सीरीज में गंडाल्फ का कैरेक्टर प्ले कर वाहवाही लूटने वाले एक्टर इयान मैककेलेन (Ian McKellen) अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। उनके हिस्से में कई चर्चित हॉलीवुड की मूवीज हैं। 

बीच शूटिंग इयान मैककेलन को लगी चोट

इयान मैककेलेन अपने हर रोल के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। एक एक्टर को वैसे भी किरदार में ढलने के लिए उसके अनुसार खुद को तैयार करना पड़ता है। हालांकि, इसके लिए कई बार उन्हें चोटें तक लग जाती हैं। इयान मैककेलन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

एक प्ले के दौरन 85 वर्षीय इयान मैककेलेन गिर गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, इयान 'प्लेयर किंग्स' प्ले कर रहे थे, जब अचानक स्टेज से उनका पैर फिसला। इस प्ले में इयान मैककेलन, 'जॉन फॉलस्टाफ' के रोल में हैं। स्टेज से जैसे ही इयान का पैर फिसला, वह दर्द से कराह उठे।उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें: Angelina Jolie ने जीता पहला टोनी अवॉर्ड, Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर लुटाया प्यार

अब ऐसी है एक्टर की हेल्थ

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, अब इयान की सेहत बेहतर है। उनके जल्द पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जताई गई है।

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं इयान मैककेलन 

इयान मैककेलन ने अपने करियर में कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है। उनकी पॉवरफुल परफॉर्मेंस में एक्स-मैन फिल्म्स में मैगनीटो का रोल शामिल है। इसके अलावा इयान ने कुछ शेक्सपियरन कैरेक्टर्स भी प्ले किए हैं, जिसमें मैकबेथ, रिचर्ड 3, इयागो और किंग लियर प्रमुख रूप से शामिल है। 

इयान को अन्य पॉपुलर फिल्मों में 'मिस्टर होल्म्स', 'द हॉब्बिट: एन अनएक्सपेक्टेड जर्नी', 'द गुड लायर', 'ब्यूटी एंड द बीस्ट', 'द डा विंची कोड' भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Kevin Spacey: यौन शोषण के मुकदमे लड़ते-लड़ते कंगाल हो गया ये एक्टर! गले तक डूबा कर्ज में, बेचना पड़ा घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।