Dhurandhar 2 देख बौखलाया हॉलीवुड; भड़की विदेशी मीडिया ने आदित्य धर की मूवी को बताया 'प्रोपेगेंडा' और 'खतरनाक'!
Hollywood Media On Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफें भारत में तो हो रही हैं, लेकिन इंटरनेशनल मीडिया फिल्म पर भड़क उठी है और जो उन्ह ...और पढ़ें
-1774435086242_m.webp)
'धुरंधर 2' पर भड़की इंटरनेशनल मीडिया
HighLights
'धुरंधर 2' से इंटरनेशनल मीडिया को जलन?
फिल्म को बताया प्रोपेगेंडा और खतरनाक
आदित्य धर की फिल्म पर क्या बोले हॉलीवुड क्रिटिक्स?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अच्छी फिल्में जब बनती हैं तो कुछ लोग उसकी सराहना करते हैं तो कुछ लोग उसके खिलाफ भी खड़े होते हैं। अब ये तो दुनिया का दस्तूर रहा है कि आजतक कोई ऐसी चीज नहीं बनी, जिसकी सिर्फ तारीफ हुई हो।
हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर- द रिवेंज' के साथ भी कुछ यही हो रहा है। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने अपने नाम का परचम इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लहरा दिया है। यही वजह है कि फिल्म की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, पर हॉलीवुड और हॉलीवुड मीडिया को 'धुरंधर 2' से एसिडिटी हो गई है। क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, आइए जानते हैं...
हॉलीवुड मीडिया को रणवीर की फिल्म से जलन?
हां, अब ये सवाल आपके दिमाग में आ रहा है तो इसे आने दीजिए, क्योंकि आदित्य धर ने एक निर्देशक के रूप में वो बना दिया, जिसे शायद हिंदी सिनेमा लंबे वक्त तक याद रखेगा। यही वजह है कि 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) से अब हॉलीवुड मीडिया (Hollywood Media On Dhurandhar) को जलन होने लगी है।
यह भी पढ़ें- फ्लावर नहीं 'फायर' निकली Dhurandhar 2, साउथ बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग; 'उस्ताद भगत सिंह' को दी पटखनी
ओवरसीज में धुरंधर 2 जमकर कमाई कर रही है, ऐसे में फिल्म की चर्चा भी इंटरनेशनल मार्केट में काफी ज्यादा है। यही एक वजह है कि किसी इंडियन फिल्म का हॉलीवुड मार्केट को ओवरटेक करना शायद वहां के लोगों को रास नहीं आ रहा है। कई देशों की मीडिया ने 'धुरंधर 2' को लेकर जो रिव्यू (Dhurandhar 2 Review) दिया है, उसमें उन्होंने धुरंधर 2 को लेकर काफी कुछ कहा है। हॉलीवुड मीडिया के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'Too Violent, Too Political' यानि बहुत हिंसक और बहुत राजनीति वाली फिल्म है।
खबरें और भी
इंटरनेशनल मीडिया ने क्या कहा?
रॉटेन टोमाटोज़-
सबसे पहले रिव्यू एग्रीगेटर साइट रॉटेन टोमाटोज़ (Rotten Tomatoes) की बात करते हैं। रॉटेन टोमाटोज़ पर 'धुरंधर 2' की रेटिंग 38% तक है। इसका मतलब यह है कि 13 में से सिर्फ 5 रिव्यू ही पॉजिटिव हैं। हैरानी के साथ दिलचस्प बात तो ये है कि ये पांचों रिव्यू इंडियन वेब पोर्टल्स और भारत से ताल्लुक रखने वाले समीक्षकों के हैं। उधर इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपर्ट्स और रिव्यू करने वाले लोगों ने तो फिल्म को हिंसक बता डाला है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स-
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' (The New York Times) ने तो अपने रिव्यू में फिल्म के संगीत को गेम का संगीत बता डाला है। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के लिए निकोलस रैपोल्ड ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया और लिखा कि,
'फिल्म का संगीत प्रभावशाली नहीं लगा बल्कि ऐसा लगा जैसे किसी गेम के बैकग्राउंड में कोई म्यूजिक बज रहा हो, जो फर्स्ट-पर्सन-शूटर (FPS) गेम की याद दिलाता है। शायद पहली फिल्म की बुराई करने वालों को लगे कि यह दूसरा भाग दर्शकों को देश या धर्म के नाम पर होने वाली मार-काट का आदी बना रहा है, मतलब लोगों को ये खून-खराबा देखने से फर्क नहीं पड़ता है। यह आज के दौर की फिल्म है, जिसे देखना बिल्कुल भी आरामदायक या सुकून देने वाला अनुभव नहीं है।'

मूवीज वी टेक्स्टेड अबाउट-
सारा मैनवेल ने 'मूवीज वी टेक्स्टेड अबाउट' (Movies We Texted About) के लिए अपने रिव्यू में कुछ यही कहा है। धुरंधर 2 देखने के बाद सारा कहती हैं कि आखिर फिल्म में इतना खून-खराबा देखने के लिए उमड़ क्यों रहे हैं।
सारा ने रिव्यू में बताया कि, "फिल्म के आखिर तक किसी को मारना, जंजीरों से बांधना, चाकू घोंपना, पेट्रोल डालना, गोली मारना और फिर आग लगा देना, ऐसा लगता है कि ये कितना आसान है और सामान्य है। क्रूरता और खून-खराबा इतना भयानक है कि एक नस्लभेदी दृश्य में बोनी एम. के गाने 'रासपुतिन' (Rasputin) का इस्तेमाल बिल्कुल भी मजाकिया नहीं लगता। यह पूरा एक्सपीरिएंस समाज-विरोधी (Sociopathic) है। धुरंधर: द रिवेंज' में मनोरंजन के नाम पर इतना कम कुछ है कि यह समझना मुश्किल है कि आखिर लोग इतनी 'भयावहता' देखने के लिए थियेटर्स में उमड़ क्यों रहे हैं।'
हालांकि सारा ने अपने रिव्यू में रणवीर के लुक की तारीफ जरूर की है।

कल्चर मिक्स-
कार्ला हेय ने 'कल्चर मिक्स' (Culture Mix) के लिए लिखे रिव्यू में फिल्म की मेहनत की तो तारीफ की, लेकिन फिल्म के किरदारों को खोखला बता दिया। कार्ला ने लिखा कि,
''धुरंधर: द रिवेंज असल में 2025 में आई इसके फर्स्ट पार्ट 'धुरंधर' से भी आगे निकलने की कोशिश करती है। फिल्म महज दिखावे, दोहराव और कुछ खास समुदायों के प्रति नफरत भरी बातों के साथ दिखाए गए डरावने और घिनौने कत्लों के मामले में ही आगे निकल पाई है। फिल्म के एक्शन सीन्स में भारी बजट और भव्यता तो दिखती है, लेकिन इसके इमोशनल सीन्स काफी कमजोर नजर आते हैं और किरदार बहुत सतही (Shallow) हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ एक खाली बहाना है, जिसके जरिए वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं का एक काल्पनिक, कट्टर अंध-राष्ट्रवादी और क्रूरता से भरा हिंसक रूप दिखाया गया है।"
हालांकि इंटरनेशनल मीडिया ने फिल्म को लेकर भले ही इतना कुछ कहा हो लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने ओवरसीज में अपनी कमाई का डंका बजा रखा है। फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में अच्छा खासा फायदा हुआ है। भले ही गल्फ देशों में फिल्म पर बैन लगा हो, लेकिन हॉलीवुड के लोग फिल्म को इग्नोर नहीं कर पा रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस (Dhurandhar 2 Box Office Colletion) के लिहाज से देखा जाए तो ओवरसीज में फिल्म ने अबतक 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ओवरऑल फिल्म करीब 900 करोड़ के पार जा चुका है।
अब भले ही इंटरनेशनल मीडिया के लोगों को फिल्म पसंद ना आ रही हो, लेकिन आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन की खूब तारीफें हो रही हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के किरदार ने फिल्म में जान फूंकी है और यही वजह है कि धुरंधर 2 की आंधी इस वक्त हर तरफ चल रही है।