Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: 'फौदा' एक्ट्रेस Rona-Lee Shimon ने इस वजह से इंडिया का किया शुक्रिया

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 03:37 PM (IST)

    Israel-Hamas War इजरायल इस वक्त लगातार फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के साथ युद्ध में है। 7 अक्टूबर को शुरू हुए इस युद्ध में अब तक कई मासूम लोगों ने अप ...और पढ़ें

    फौदा एक्ट्रेस ने इजरायल-हमास की लड़ाई के बीच इंडिया का इस वजह से किया शुक्रिया/ फोटो- इंस्टाग्राम
    फौदा एक्ट्रेस ने इजरायल-हमास की लड़ाई के बीच इंडिया का इस वजह से किया शुक्रिया/ फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इजरायल-हमास के युद्ध पर Rona-Lee Shimon ने दी प्रतिक्रिया
    2. रोना-ली-शिमोन ने इंडिया का किया शुक्रिया अदा
    3. 'फौदा' सीरीज में ये किरदार निभाकर जीता था सबका दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और हमास (Israel-Hamas War) के बीच लगातार युद्ध चल रहा है, जिसमें अब तक कई मासूम लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने इजरायल के कई बेगुनाहों को बंधक बना लिया है। इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए इस युद्ध पर आम आदमी से लेकर सितारे तक हर कोई अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है।

    हमास द्वारा नागरिकों को बंधक बनाने की चारों ओर निंदा हो रही है। कुछ दिनों पहले 'फौदा' सीरीज में 'डोरोन कैवेलियों' का किरदार निभा चुके इजरायली एक्टर Lior Raz ने एक वॉर के बीच से एक लाइव वीडियो शेयर किया था।

    अब Fauda सीरीज की मुख्य अभिनेत्री Rona-Lee Shimon ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अपने देश पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। इतना ही नहीं उन्होंने भारत का शुक्रिया अदा किया है।

    'फौदा' एक्ट्रेस ने हमास-इजरायल के युद्ध पर कही ये बात

    समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत करते हुए इजरायल की निवासी और 'फौदा' सीरीज में अहम भूमिका निभा चुकीं Rona Lee Shimon से जब ये पूछा गया कि क्या वह हमास के खिलाफ जंग के लिए तैयार हैं, तो एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा,"इजरायल की जीत के लिए मेरे से जो भी बन पड़ेगा, वो मैं करूंगी"।

    यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: हमास के खिलाफ जंग के मैदान में उतरा 'Fauda' वेब सीरीज का ये एक्टर, इजरायली सेना में शामिल

    हम एक वॉर के बीच हैं, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को दर्द झेलना पड़ रहा है, लेकिन हम जीतेंगे। हम तैयार हैं और हमारी प्राथमिकता इस वक्त उन निवासियों को घर वापस लाना है, जिन्हें उन्होंने इस वॉर में बंधक बनाया हुआ है"।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rona-lee Shimon (@ronalee_shimon)

    Rona Lee Shimon ने इंडिया का किया शुक्रिया अदा

    इजरायली एक्ट्रेस Rona Lee Shimon ने इजरायल के साथ खड़े होने के लिए इंडिया का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा,

    "सच कहूं तो मैं भारत जैसा साथी पाकर, जो इस मुसीबत के समय में खड़े हुए हैं, बहुत ही आभार महसूस कर रही हूं। इंडिया मेरी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। वहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं। 7 अक्टूबर को इजरायल में जो भयानक हमला हुआ, उसकी आपने सबसे पहले निंदा क्यों की, ये मैं बहुत अच्छे से समझ सकती हूं। मैं इससे ज्यादा कुछ उम्मीद नहीं करती, लेकिन मैं दिल से सच में बहुत ग्रेटफुल हूं। ऐसे समय पर कोई आपके साथ खड़ा होकर ऐसे डरावने आतंकी हमले की निंदा करता है, यही सबसे अच्छी बात है।

    फौदा में शिमोन ने निभाया था ये किरदार

    आपको बता दें कि फेमस सीरीज 'फौदा में रोना ली शिमोन ने नुरित का किरदार अदा किया था। जो आतंक को मिटाने वाले इजरायल समूह का हिस्सा होती हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनका देश हमास में बंधक बने नागरिकों को देश वापस लाने के लिए हर वो मुमकिन काम कर रहा है, जो उनके बस में हैं।

    यह भी पढ़ें: Israel-Palestine War की दहशत देख दहला अक्षय कुमार का दिल, बोले- 'लोगों को मारकर कुछ ठीक नहीं होगा'