65000 करोड़ कमाई, 25 फ्रेंचाइजी; दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म के लिए एजेंट की तलाश, कौन होगा James Bond?
जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फ्रेंचाइजी फिल्म 'बॉन्ड 26' के लिए मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेनियल क्रेग के बाद अब इस दमदार किरदार को कौन निभाएगा ...और पढ़ें

कौन होगा अगला जेम्स बॉन्ड/ Photo- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल सिनेमा के इतिहास में सबसे लोकप्रिय और लंबी चलने वाली ब्रिटिश सीक्रेट एंजेट फ्रेंचाइजी फिल्म 'जेम्स बॉन्ड' के अगले पार्ट के लिए मेकर्स ने अपनी कमर कस ली है।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्हें इस जासूसी थ्रिलर फ्रेंचाइजी फिल्म के लिए डेनियल क्रेग के बाद नए चेहरे की तलाश है। आगामी 26वीं जेम्स बॉन्ड के लिए उनकी कास्टिंग प्रोसेस शुरू हो चुकी है।
007 फैंस को जल्द निर्माता देंगे बड़ी खुशखबरी
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सफल फ्रेंचाइजी फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "अगले जेम्स बॉन्ड की खोज जारी है। हम इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी खास जानकारी पर टिप्पणी करने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन 007 के फैंस के साथ हम सही समय आने पर कई एक्साइटेड करने वाली न्यूज शेयर करेंगे।"
यह भी पढ़ें- James Bond के आईकॉनिक थीम म्यूजिक का भारत से है खास कनेक्शन, कैसे 007 फिल्मों की पहचान बनी इंडियन धुन?
साल 2021 में रिलीज हुई 'नो टाइम टू डाई' में डेनियल क्रेग ने आखिरी बार जेम्स बॉन्ड का किरदार अदा किया था। उनके हटने के बाद कौन नया जेम्स बॉन्ड बनकर धांसू एक्शन करेगा, किसके पास यह किरदार जाना चाहिए, इसे लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। अब मेकर्स ने यह बात पक्की कर दी है कि वह नए जेम्स बॉन्ड को अभी तक ढूंढ ही रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कई अभिनेताओं से बात की है।
कौन करेगा Bond 26 का निर्देशन?
वैरायटी के रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेम्स बॉन्ड 007 की अगली फ्रेंचाइजी के लिए मेकर्स ने ऑडिशन लेने शुरू कर दिए हैं। अब तक कई एक्टर्स इस पावरफुल रोल के लिए स्क्रीनटेस्ट दे चुके है। बताया जा रहा है कि कास्टिंग डायरेक्टर नीना गोल्ड ने अपने कंधों पर या जिम्मेदारी संभाली है, ताकि क्रेग की तरह इस किरदार में जान फूंकने वाला और उनका उत्तराधिकारी ढूंढा जा सके।
खबरें और भी
इस नई फिल्म के निर्देशन की कमान डेनिस विलेनुवी (Denis Villeneuve) संभाल रहे हैं, जबकि स्टीवन नाइट मूवी से स्क्रीनराइटर के तौर से जुड़े हैं। प्रोजेक्ट को एमी पास्कल और डेविड हेमेन का प्रोडक्शन सपोर्ट मिला है। तान्या लापोइंटे फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
जेम्स बॉन्ड की अब तक आ चुकी हैं 25 फ्रेंचाइजी फिल्म?
जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के तहत अभी तक कुल 25 फिल्में आई हैं। पहली जेम्स बॉन्ड फिल्म 'डॉ नो' साल 1962 में आई थी, जिसमें शॉन कॉनरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद जॉर्ज लेजेनबी, रोजर मूर, टिमोथी डॉल्टन, पियर्स ब्रॉसनन और डेनियल क्रेग जैसे एक्टर्स बड़े पर्दे पर जेम्स बॉन्ड का किरदार अदा कर चुके हैं। अब तक 25 फ्रेंचाइजी ने कुल 65 हजार करोड़ (7.8 बिलियन) की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। अब इसके 26वें पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।