Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉक्स ऑफिस को एक बार फिर रूल करने के लिए तैयार जेम्स कैमरून? 'Avatar' की अगली फिल्म की रिलीज से उठा पर्दा

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 09:46 AM (IST)

    हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी अवतार दुनियाभर में फेमस है। 2022 में रिलीज हुई अवतार द वे ऑफ वॉटर इंडिया में उस साल की टॉप 10 ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी। ...और पढ़ें

    'अवतार' फिल्म फ्रेंजाइजी. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
    'अवतार' फिल्म फ्रेंजाइजी. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

    HighLights

    1. चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्म है 'अवतार'
    2. 'अवतार' फिल्म के अगले सीक्वल की हुई घोषणा
    3. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर ने ज्वाइन की कास्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विज्ञान पर आधारित जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' की कहानी ने दर्शकों को एक अलग ही दुनिया का नजारा दिखाया है। वह दुनिया जो काल्पनिक है और जहां सर्वाइवल के लिए जो सही है, वह करना होता है। 2009 में फिल्म का पहला पार्ट और 2023 में दूसरा पार्ट 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' रिलीज किया गया। अब मेकर्स ने 'अवतार' फ्रेंचाइजी के दूसरे सीक्वल के नाम और रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 

    'अवतार' फिल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा

    'अवतार' मूवी में 22वीं सदी में पैंडोरा ग्रह पर रहने वाले वासियों को दिखाया गया है। यहां रहने वाले लोगों को नावी कहते हैं। ये वो लोग हैं, जिनकी कद काठी आम लोगों की तरह सामान्य न होकर कुछ अलग है। नीला शरीर, बड़ी-बड़ी आंखें, बंदर जैसी पूंछ और लंबी हाईट वाले ये नावी अपने ग्रह पर आराम और शांति से रहते हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट के अंत में जेक और नेयतिरी के बड़े बेटे की हत्या दिखाई गई है। तीसरे पार्ट की कहानी इसी को लेते हुए शुरू होगी।

    तीसरे पार्ट का ये होगा टाइटल

    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में आरडीए के पैंडोरा में वापसी के बाद नावी और मानवता के बीच जंग दिखाई गई। फिल्म के अंत में जेक और नेयतिरी पानी के नीचे चले जाने पर अलग हो जाते हैं। वहीं, अब तीसरे पार्ट की कहानी में जेक और नेयतिरी के 'ऐश पीपल' से लड़ाई दिखाई जाएगी। फिल्म के अगले पार्ट का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है। 'अवतार' की अगली फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश' होगी।

    वैरायटी से बातचीत में जेम्स कैमरून ने फिल्म के अगले हिस्से को लेकर बड़ी हिंट दी है। उन्होंने कहा कि 'फायर एंड ऐश' में कई नए किरदार होंगे। पैंडोरा की दुनिया को और विस्तार से दिखाया जाएगा। जेक और नेयतिरी की उन लोगों से लड़ाई दिखाई जाएगी, जो कहने को तो 'नावी' हैं, लेकिन उनका मकसद हिंसा और पॉवर हथियाना है। 

    खबरें और भी

    'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर की एंट्री

    अवतार फिल्म फ्रेंचाइजी में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर ऊना चैपलिन की एंट्री पक्की की गई है। वह 'ऐश पीपल' ग्रुप की लीडर 'वरांग' के किरदार में नजर आएंगी। उनके अलावा डेविड थेवलिस और माइकल योह की भी फिल्म में एंट्री होगी। फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म! Game of Thrones का प्रीक्वल 'House Of The Dragon' सीजन 2 हुआ रिलीज, इस OTT पर ले पाएंगे लुत्फ