विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'FRIENDS' के 30 साल पूरे होने पर भावुक हुईं जेनिफर एनिस्टन, आंखों में आंसू लिए फैंस से कही बड़ी बात

Published: Sat, 08 Jun 2024 11:49 AM (IST)

हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन (Jennifer Aniston) अपने तमाम प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। इनमें से एक प्रोजेक्ट ...और पढ़ें

'फ्रेंड्स' एक्टर जेनिफर एनिस्टन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'फ्रेंड्स' एक्टर जेनिफर एनिस्टन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पॉपुलर अमेरिकन शो रहा है 'फ्रेंड्स'
  2. जेनिफर एनिस्टन थीं शो की लीड स्टार कास्ट में से एक
  3. शो के 30 साल पूरे होने पर भावुक हुईं जेनिफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के हिट शोज में हॉलीवुड के भी कुछ सीरियल शामिल हैं, जिन्हें देखना लोग आज भी पसंद करते है। इन्हीं में से एक शो था 'फ्रेंड्स'। पॉपुलर अमेरिकन शो 'फ्रेंड्स' अब भले ही टेलीकास्ट नहीं होता, लेकिन यूट्यूब पर फैंस के बीच इसके क्लिप्स जरूर वायरल होते हैं। इस शो का पहला सीजन 1994 में शुरू हुआ था।

'फ्रेंड्स' के 30 साल पूरे होने पर बोलीं जेनिफर एनिस्टन

'फ्रेंड्स' की मेन स्टार कास्ट में से एक जेनिफर एनिस्टन (Jennifer Aniston) ने हाल ही में इस शो के 30 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने 'चांदलर' का रोल कर पूरी दुनिया में मशहूर हुए मैथ्यू पेरी के लिए एक इमोशनल बात भी कही।  

टेलीविजन का अब तक का बेस्ट शो

जेनिफर ने 'फ्रेंड्स' सीरीज में रॉशेल ग्रीन का कैरेक्टर प्ले किया था। बाकी स्टार कास्ट के साथ उनका रोल भी जबरदस्त हिट रहा। शो के 30 साल पूरे होने पर जेनिफर की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए कहा कि फ्रेंड्स शो की शुरुआत तब हुई थी, जब उनकी उम्र ज्यादा नहीं थी और ये अब तक टेलीविजन का बेस्ट शो है। 

मैथ्यू पेरी की डेथ पर कही ये बात

जेनिफर एनिस्टन ने 'फ्रेंड्स' कास्ट मैथ्यू पेरी को भी इस लम्हे पर याद किया। उन्होंने कहा कि हम एक कास्ट के तौर पर काम करने वाले प्रोफेशनल एक्टर्स से कहीं ज्यादा थे। हम एक परिवार की तरह थे। उनके बारे में कहने के लिए कितना कुछ है। अभी के लिए मेरा प्यार मैथ्यू के परिवार के साथ है। 

10 साल चला 'फ्रेंड्स'

फ्रेंड्स का पहला सीजन सितंबर 1994 में शुरू हुआ था। यह शो 20 से 30 साल की उम्र के छह दोस्तों की कहानी है, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर कुछ न कुछ डिस्कस करते रहते थे।

यह भी पढ़ें: Brad Pitt और उनकी बेटी के बीच आई दरार, अपने नाम से 'पिट' हटाने के लिए शिलोह ने लिया बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।