Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jennifer lopez को Ben Affleck ने किया अपमानित, एक्ट्रेस इसलिए कर रहीं हैं तलाक में देरी

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 12:15 PM (IST)

    जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक इस बार अपनी शादी नहीं बल्कि तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल काफी समय से पहले ही अलग-अलग रह रहे थे। अब खबर आ रही है कि ज ...और पढ़ें

    जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का तलाक
    जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का तलाक

    HighLights

    1. जेनिफर ने की थी रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश
    2. अलग रह रहे हैं बेन-जेनिफर
    3. जॉर्जिया में की थी ग्रैंड वेडिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के बीच काफी समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। एक्टर्स जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। अब एक नई रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आ रही है कि लोपेज जानबूझकर तलाक में देरी कर रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एफ्लेक ने उन्हें अपमानित किया है। वह खुद को किसी और शर्मिंदगी से बचाने के लिए तलाक को टाल रही है।

    गुस्से में हैं जेनिफर

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक,ऑन द फ्लोर गायक अलगाव की वजह से एफ्लेक से परेशान और गुस्सा हैं क्योंकि उन्हीं ने दोबारा डेटिंग शुरू की थी। गिगली के सेट पर मुलाकात के बाद अभिनेता 2002 से 2004 तक एक साथ थे। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार,अप्रैल 2021 में लोपेज के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड एलेक्स रोड्रिग्स के साथ तलाक के बाद एक्टर्स ने जुलाई 2021 में फिर से डेट करना शुरू किया था।

    यह भी पढ़ें: अल्कोहल ब्रांड की वजह से हो रहा है Jennifer Lopez और Ben Affleck का तलाक, दो साल पहले की थी शादी

    दोबारा शुरू की थी डेटिंग

    जेनिफर और बेन पहली बार 2002 में रिलेशनशिप में आए थे। इन दोनों ने अपनी एंगेजमेंट भी अनाउंस कर दी थी। फिर एक साल बाद कपल ने शादी के 4 दिन पहले अपनी प्लान्ड शादी टाल दी थी। साल 2004 में ऑफिशियल एंगेजमेंट टूटने के 17 साल बाद फिर इनके डेट करने की खबरें आईं। डेटिंड कंफर्म करने के बाद दोनों ने 2022 में शादी भी कर ली।

    बता दें कि इस शादी से पहले बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज दोनों ही शादीशुदा हैं। बेन इससे पहले जेनिफर गार्नर के साथ रिश्ते में थे और वो तीन बच्चों के पिता हैं। वहीं,जेनिफर लोपेज बेन के साथ आने से पहले तीन शादियां कर चुकी हैं। लोपेज के मार्क एंथोनी से दो बच्चों मैक्स और एम्में हैं। ये दोनों जुड़वां बच्चे हैं। लोपेज एक्लेक की सबसे बड़ी बेटी, वायलेट के करीब हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jennifer Lopez और बेन एफ्लेक ने तलाक के कागजात पर किए साइन, दो साल पहले की थी शादी