Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jennifer Lopez से तलाक लेना Ben Affleck को पड़ेगा महंगा, एक्टर की करोड़ों की संपत्ति में चाहती हैं बड़ा हिस्सा?

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 12:32 PM (IST)

    लास वेगास में अपनी शानदार शादी के सिर्फ 2 साल बाद जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक कथित तौर पर अलग होने की ओर बढ़ रहे हैं। हॉलीवुड कपल पिछले काफी वक्त से अल ...और पढ़ें

    तलाक लेंगे जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक। फोटो- X
    तलाक लेंगे जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक। फोटो- X

    HighLights

    1. 2022 में बेन-जेनिफर ने की थी शादी
    2. अलग- अलग रह रहे हैं दोनों स्टार्स
    3. तलाक लेने की तैयारी में बेन-जेनिफर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के चर्चित सितारे जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक की 150 मिलियन डॉलर  (लगभग 1231.50 करोड़ रुपये) की संपत्ति का आधा हिस्सा मांगा है।

    यह कदम उन्होंने उन्होंने बदले की भावना के चलते उठाया है, जबकि लोपेज के पास खुद कहीं ज्यादा प्रॉपर्टी है। बेन एफ्लेक संग अपनी छोटी-सी शादी में ज्यादातर खर्च जेनिफर ने ही उठाये थे। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाते थे। हालांकि, वक्त के साथ दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया है और उनके रिश्ते में खटास आ गई है। पिछले काफी वक्त से दोनों अलग रह रहे हैं।

    हॉलीवुड में होगा एक और महंगा तलाक

    जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के बीच सेपरेशन की खबरें काफी समय से चल रही हैं। दोनों ने साल 2002 में सगाई की थी, लेकिन 2004 में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद 2021 में दोनों ने फिर से अपने रिश्ते को नया मौका दिया और 2022 जुलाई में शादी कर ली।

    वहीं, अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता मुश्किल में आ गया है। बॉम्बशेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लोपेज तलाक के समझौते में एफ्लेक की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा मांगने से पीछे नहीं हट रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kanye West की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस Julia Fox ने खुद को बताया लेस्बियन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    संपत्ति को लेकर होगा घमासान

    बेन एफ्लेक ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा जेनिफर लोपेज के साथ साझा किया था, लेकिन अब उन्होंने इसे अपने पास वापस लेने का फैसला किया है। लोपेज का कहना है कि उन्होंने भी इस संपत्ति में योगदान दिया है और इसलिए उन्हें इसका आधा हिस्सा मिलना चाहिए।

    इस मामले ने हॉलीवुड में हलचल मचा दी है और फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि ये विवाद किस दिशा में जाता है और क्या दोनों सितारे अपने रिश्ते को बचाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें- 34 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं Barbie एक्ट्रेस Margot Robbie, असिस्टेंट डायरेक्टर पर हार बैठी थीं दिल