Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिग्गज एक्टर Jim Carrey की बहन रीटा कैरी का हुआ निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 16 Nov 2024 12:30 PM (IST)

    हॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर जिम कैरी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिम की बहन रीटा कैरी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। रीटा पेशे से एक रेडियो होस्ट ...और पढ़ें

    जिम कैरी की बहन रीटा कैरी का हुआ निधन (photo credit- Instagram)
    जिम कैरी की बहन रीटा कैरी का हुआ निधन (photo credit- Instagram)

    HighLights

    1. जिम कैरी की बहन रीटा कैरी का हुआ निधन
    2. 68 साल की उम्र में रीटा ने ली आखिरी सांस
    3. पति ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: 90 दशक की ‘सॉनिक’, ‘डम्ब एंड डम्बर’, ‘द मास्क’ और ‘एज वेंचुरा पेट डिटेक्टिव’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आए वाले हॉलीवुड एक्टर जिम कैरी की बहन रीटा कैरी का निधन हो गया है। रीटा के निधन से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। जिम का अपनी बहनों के साथ काफी गहरा रिश्ता था। फिलहाल एक्टर की तरफ से इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। रीटा के पति ऐलेक्स ने इस खबर की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया है।

    पत्नी के निधन पर भावुक हुए पति ऐलेक्स 

    रीटा के पति ने इस खबर की जानकारी शुक्रवार (15 नवंबर) को पोस्ट के जरिए दी। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी और अपने सबसे करीबी दोस्त के जाने का गम है।

    Photo Credit- Instagram

    कपल ने 16 साल साथ रहने के बाद पिछले साल शादी की थी।  उन्होंने अपना दुख वयक्त करते हुए बताया कि क्रिसमस की छुट्टियां रीटा को सबसे ज्यादा पसंद थीं।

    ये भी पढ़ें- Juan Luis Guerra ने जीते ग्रैमी अवॉर्ड में सबसे बड़े पुरस्कार, वीडियो आया सामने

    उन्होंने कहा,

    'उसने लोगों के लिए फंड जोड़ना शुरु किया था ताकि उनकी मदद कर सके। उनके साथ ये सफर काफी रोमांचक रहा। उन्होंने अपने हर कदम से सभी के दिलों को खुशियों से भर दिया। पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक होते हुए लिखा, 'अलविदा मेरे प्रेमी। अलविदा मेरी दोस्त। हमारे फिर मिलने तक'।

    क्या करती थीं रीटा कैरी?

    रीटा पेशे से एक रोडियो जॉकी थीं। इसके अलावा उन्होंने बतौर सिंगर और सॉन्ग राइटर भी काम किया था। रीटा के दो भाई हैं, जिम और जॉन। उनका जन्म कैथलीन और पर्सी कैरी के घर हुआ था। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार को लेकर परिवार की तरफ से कई अपडेट सामने नहीं आया है। रीटा कई बार जिम की फिल्मों से जुड़ी चीजों की निलामी भी करती थीं और उससे मिलने वाले पैसों को दान कर दिया करती थीं।

    (Photo credit- Instagram)  

    किताब के लेखन में भी किया था काम

    रीटा मल्टीटैलेंटड इंसान थीं। उन्होंने अपने एक लेखक दोस्त, चाड डेविड को उनकी किताब लिखने में मदद की थी। किताब में क्रिसमस से जुड़ी शॉर्ट स्टोरी थीं जिसका नाम 'द हैप्पी' स्क्वायर था। इस दुख की घड़ी में जिम के फैंस सोशल मीडिया पर संवेदनाएं वयक्त कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Coldplay कॉन्सर्ट से पहले अहमदाबाद में होटल के रेट्स ने छुआ आसमान, एक रात की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान