Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jon Landau Death: 'टाइटैनिक' के प्रोड्यूसर जॉन लैंडो का हुआ निधन, 'अवतार' एक्ट्रेस Zoe Saldana को लगा सदमा

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 05:44 PM (IST)

    अवतार और टाइटैनिक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले दिग्गज निर्माता जॉन लैंडो (Jon Landau) का निधन हो गया है। शनिवार को 63 साल की उम्र में निर्माता न ...और पढ़ें

    63 साल के जॉन लैंडो का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    63 साल के जॉन लैंडो का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नहीं रहे हॉलीवुड के निर्माता जॉन लैंडो
    2. टाइटैनिक के प्रोड्यूसर थे जॉन लैंडो
    3. अवतार की एक्ट्रेस ने जताया दुख

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसने मूवी लवर्स का दिल तोड़ दिया है। दर्शकों को 90 के दशक की हिट मूवी टाइटैनिक देने वाले फिल्म निर्माता जॉन लैंडौ (Jon Landau Death) का निधन हो गया है।

    नहीं रहे निर्माता जॉन लैंडो

    ऑस्कर से सम्मानित हो चुके जॉन ने टाइटैनिक (Titanic) के साथ अवतार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का भी निर्माण किया है। वह सिर्फ 63 साल के थे। अभिनेता के निधन की जानकारी शनिवार को उनकी फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी है। परिवार ने इस दुखभरी खबर साझा की है, लेकिन निर्माता का निधन कैसे हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

    अवतार की एक्ट्रेस ने जताया दुख

    जॉन लैंडो के निधन के बाद फिल्मी दुनिया के सितारों को बड़ा झटका लगा है। जॉन की फिल्म अवतार में काम कर चुकीं जानी-मानी हॉलीवुड एक्ट्रेस जो सलदाना (Zoe Saldana) ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जाता है। जो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉन के साथ अनदेखी तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। इसके साथ उन्होंने भावुक नोट लिखा है।

    यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Jennifer Lopez ने पहना Ben Affleck के नाम का ब्रेसलेट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

    John Landou

    अवतार की नैत्री ने कहा, "प्रिय जॉन, इस समय शब्दों को एक साथ रखना मुश्किल है, आपका जाना वाकई बहुत गहरा सदमा है। आप हमें छोड़कर बहुत जल्दी चले गये। मेरी संवेदनायें इस समय आपके और आपके परिवार के साथ हैं।"

    खबरें और भी

    John Landou Death

    जो ने आगे लिखा, "आपकी बुद्धिमत्ता और सपोर्ट ने हममें से कई लोगों को जिस तरह से आकार दिया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। हमने जो यादें एक साथ साझा की हैं, वे हमेशा मेरे दिल में एक खास स्थान पर रहेंगी। आपकी विरासत हमें प्रेरित करती रहेगी और हमारी यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। आप बहुत याद आंगे।"

    जॉन लैंडो की मूवीज

    जेम्स कैमरोन स्टारर फिल्म टाइटैनिक का निर्माण जॉन लैंडो ने किया था। इसके बाद उन्होंने साइंस फिक्शन मूवी अवतार बनाई। 2022 में ही अवतार द वे ऑफ वाटर रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। वहीं, टाइटैनिक के लिए उन्होंने ऑस्कर जीता था। 

    यह भी पढ़ें- Justin Bieber से लेकर Beyonce समेत, इन इंटरनेशनल सिंगर्स ने अंबानी परिवार की शादियों में बिखेरा जलवा