विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taylor Swift के म्यूजिक एल्बम 'टॉर्चर पोएट्स डिपार्टमेंट' में यूं मिला था जोश चार्ल्स को मौका, दिलचस्प है किस्सा

Published: Thu, 09 May 2024 05:15 PM (IST)

अमेरिकी फिल्म और टीवी अभिनेता जोश चार्ल्स ने टेलर स्विफ्ट के हालिया एल्बम द टॉरटर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट के म्यूजिक वीडियो ...और पढ़ें

टेलर स्विफ्ट का म्यूजिक एल्बम 'टॉर्चर पोएट्स डिपार्टमेंट', (X Image)
टेलर स्विफ्ट का म्यूजिक एल्बम 'टॉर्चर पोएट्स डिपार्टमेंट', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन फिल्म और टीवी एक्टर जोश चार्ल्स हाल ही में टेलर स्विफ्ट के एल्बम टॉर्चर पोएट्स डिपार्टमेंट में नजर आए। उन्हें म्यूजिक वीडियो फोर्टनाइट में फीचर होने का मौका मिला। पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें टेलर स्विफ्ट के गाने में शामिल होने का मौका मिला।

जोश चार्ल्स को ये मौका उनके दोस्त एथन हॉक की वजह से मिला, क्योंकि टेलर स्विफ्ट उनकी बेटी को जानती थीं। इसके अलावा डेड पोएट्स सोसायटी ने भी अहम रोल निभाया।

यह भी पढ़ें- Game of Thrones एक्टर Ian Gelder का कैंसर से निधन, 'केवन लैनिस्‍टर' के किरदार के लिए बटोरी थी चर्चा

कैसे मिला ऑफर ?

जोश चार्ल्स ने कहा, "टेलर एथन की बेटी माया को जानती है और उसने उससे संपर्क किया। साफ तौर पर एल्बम का टाइटल टॉर्चर पोएट्स डिपार्टमेंट है, इसलिए मुझे लगता है कि ये कहीं न कहीं डेड पोएट्स सोसायटी - दूसरे प्रताड़ित कवियों - से मिलता जुलता है और उसे शायद ये लगा था कि हमारे लिए वीडियो में शामिल होना दिलचस्प होगा।"

चार्ल्स को नहीं हुआ था यकीन

जोश चार्ल्स ने आगे कहा, "टेलर ने जब एथन से कॉन्टैक्ट किया, तो उसने मुझे फोन किया। मैं इस बारे में सोच ही रहा था तो वो मेरा मजाक उड़ा रहा था। जब उसने मुझे पहली बार कॉल किया था, तो मैंने उससे कहा क्या तुम मेरे साथ मजाक कर रहे हो, लेकिन बेहद गंभीर था और हमने इस पर बात की। इसके बाद मैंने टेलर की टीम से बात की और ये कमाल का आइडिया था।"

यह भी पढ़ें- Prime Video की हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज में नजर आएंगे एंथनी होपकिंस, प्लेटफॉर्म ने बताई रिलीज डेट

टेलर के फैन हुए चार्ल्स

जोश चार्ल्स ने स्विफ्ट की डायरेक्शन स्किल्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "वो एक अविश्वसनीय निर्देशक हैं, मेरी फेवरेट टाइप की डायरेक्टर है, क्योंकि वो जानती हैं कि उसे क्या चाहिए। मैं यह कहूंगा- मैं पहले से ही उनके म्यूजिक का फैन हूं, लेकिन अगर आप में से कोई भी कभी उससे मिलेंगे, तो आप भी उसके फैन हो वो एक सच्ची, शांत, मिलनसार इंसान है और ये देखना अच्छा है क्योंकि हमेशा ऐसा नहीं होता है।'' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।