विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिरी सफर पर निकलेगी 'जुमांजी' की मंडली, Dwayne Johnson ने शेयर किया फैंटेसी-एडवेंचर का नया पोस्टर

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:39 AM (IST)

हॉलीवुड की लोकप्रिय फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म फ्रेंचाइजी जुमांजी की पांचवी किस्त का लेटेस्ट पोस्टर सामने आ गया है।

जुमांजी 5 का नया पोस्टर आउट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

जुमांजी 5 का नया पोस्टर आउट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. जुमांजी 5 का नया पोस्टर आया सामने

  2. जुमांजी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म

  3. इस दिन रिलीज होगी ड्वेन जॉनसन की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा जगत के लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी के बारे में बात की जाए तो उसमें ड्वेन जॉनसन स्टारर जुमांजी का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय से जुमांजी पार्ट-5 (Jumanji 5) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जैसे-जैसे इस फैंटेसी-एडवेंचर थ्रिलर की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म की कास्ट और मेकर्स कुछ न कुछ नया अपडेट दे रहे हैं। 

इस बीच अब जुमांजी 5 का एक और नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसे ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं- 

सामने आया जुमांजी 5 का नया पोस्टर

जुमांजी की जादुई दुनिया के एक आखिरी गेम के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि Jumanji: Open World के साथ एक आखिरी रोमांचक सफर शुरू होने जा रहा है। ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और करेन गिलन स्टारर यह फिल्म इस क्रिसमस एक आखिरी एडवेंचर के लिए तैयार है। इस रोमांचक गेम की उलटी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, और मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Jumanji 4 Trailer: जंगल में फिर होगा कॉमेडी का 'दंगल', एडवेंचर से भरपूर जुमांजी 4 का ट्रेलर आउट

jumanji

ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म के मुख्य किरदार गेम की दुनिया और असली दुनिया के बीच फंसे हुए नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- दो दुनिया टकरा रही हैं। एक आखिरी गेम। जुमांजी ओपन वर्ल्ड आखिरी गेम इस क्रिसमस पर सिर्फ सिनेमाघरों में आ रहा है।

juman

बता दें कि 25 दिसंबर 2026 को ये हॉलीवुड फिल्म पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी। इतना ही नहीं सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया भारतीय सिनेमाघरों में भी ये मूवी अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रदर्शित होगी। आपको बता दें कि अब तक जुमांजी फ्रेंचाइजी की चार मूवीज को रिलीज किया जा चुका है, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • जुमांजी- 1995

  • ज़थुरा: ए स्पेस एडवेंचर- 2005

  • जुमांजी: वेलकम टू द जंगल- 2017

  • जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल – 2019

शाह रुख खान की किंग को देगी टक्कर

मालूम हो कि ड्वेन जॉनसन स्टारर जुमांजी 5 भारत में बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की बहुचर्चित फिल्म किंग को टक्कर देगी। क्योंकि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग भी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- सुपरहीरो से लेकर जंगल के रहस्य तक; 2026 में हॉलीवुड के 23 सीक्वल्स के सामने क्या टिक पाएगा बॉलीवुड?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।