Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिलिट्री सर्विस के बाद BTS स्टार Jungkook को क्यों मांगनी पड़ी माफी? 'Make Tokyo Great Again' विवाद से जुड़ा मामला

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 14 Jun 2025 09:19 AM (IST)

    Jungkook इस वक्त अपनी मिल्ट्री सर्विस को लेकर सुर्खियों में हैं जिसे पूरी कर के वो वापसी कर चुके हैं। फैंस सिंगर की वापसी से काफी खुश हैं। इस बीच उन्ह ...और पढ़ें

    क्या है BTS Jungkook का 'Make Tokyo Great Again' विवाद (Photo Credit- X)
    क्या है BTS Jungkook का 'Make Tokyo Great Again' विवाद (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. मिल्ट्री सर्विस से वापस लौटे के-पॉप स्टार जंगकुक
    2. एक इवेंट में इस कारण से विवादों में आए सिंगर
    3. एक इवेंट में इस कारण से विवादों में आए सिंगर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। के-पॉप सुपरस्टार बीटीएस के जंगकुक (Jungkook) का नाम इस वक्त पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है। हालांकि अब उनका नाम विवादों से घिरता नजर आ रहा है। हाल ही में उन्होंने बीटीएस फेस्टा 2025 के रिहर्सल के दौरान ‘मेक टोक्यो ग्रेट अगेन’ लिखी टोपी पहनी थी। इस टोपी ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, जिसके बाद जंगकुक ने माफी मांगनी तक पड़ गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    क्या है पूरा विवाद?

    13 जून 2025 को बीटीएस फेस्टा के रिहर्सल के दौरान जंगकुक को एक टोपी पहने देखा गया, जिस पर ‘मेक टोक्यो ग्रेट अगेन’ लिखा था। यह वाक्यांश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) से मिलता-जुलता है, जिसे कुछ लोग जापान में दक्षिणपंथी विचारधारा से जोड़ते हैं।

    Photo Credit- X

    इस टोपी ने फैंस और कुछ नेताओं के बीच नाराजगी पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया, जबकि जंगकुक के फैंस (ARMY) ने उनका बचाव किया था। 

    ये भी पढ़ें- BTS फैंस के लिए खुशखबरी! मिलिट्री सर्विस से लौट रहे Jungkook समेत अन्य सिंगर्स, स्पेशल इवेंट पर एजेंसी का बयान

    जंगकुक ने मांगी विवाद पर माफी

    जंगकुक ने 13 जून 2025 को वीवर्स पर एक पोस्ट में माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मुझे टोपी के राजनीतिक अर्थ का अंदाजा नहीं था। यह मेरी लापरवाही थी। मैं अपनी कमियों के लिए माफी मांगता हूं और भविष्य में ज्यादा सावधान रहूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि टोपी उनकी नहीं थी, बल्कि रिहर्सल के दौरान किसी ने दी थी। जंगकुक ने फैंस से कहा कि वह किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

    Photo Credit- X

    जंगकुक की माफी के बाद फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि यह गलती अनजाने में हुई। एक फैन ने X पर लिखा, “जंगकुक ने दिल से माफी मांगी, वह हमेशा सच्चे रहते हैं।” वहीं, कुछ लोगों ने विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की आलोचना की। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि जंगकुक को ऐसी चीजों पर पहले रिसर्च करनी चाहिए थी।

    खबरें और भी

    बीटीएस फेस्टा और जंगकुक की वापसी

    यह विवाद तब हुआ, जब जंगकुक हाल ही में 11 जून 2025 को अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी कर लौटे हैं। बीटीएस फेस्टा 2025, जो बैंड की 12वीं सालगिरह का जश्न है, मुंबई और दुनिया भर में फैंस के बीच उत्साह का केंद्र है। जंगकुक और जिमिन के साथ RM और V भी सैन्य सेवा से लौट चुके हैं, जिससे बीटीएस की पूरी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    जंगकुक का सोलो एल्बम गोल्डन दुनिया भर में हिट रहा, जिसमें उनके गाने जैसे सेवन ने 2.2 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ रिकॉर्ड तोड़ा। हाल ही में, उनकी सैन्य सेवा पूरी होने के बाद एक फैन ने उनके सियोल स्थित घर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बावजूद, जंगकुक फैंस के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ है और उनकी माफी ने उनकी सादगी को फिर से उजागर किया है।

    ये भी पढ़ें- कौन हैं Billie Eilish के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Nat Wolff? इटली में कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाई चर्चा