Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    28 साल में बिन ब्याही बनी दो बच्चों की मां, 3 लोगों से रहा अफेयर; आज 6 हजार करोड़ की मालकिन है ये हसीना

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 01:17 PM (IST)

    ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने कम उम्र में बड़ी पहचान बनाई और सफलता हासिल की। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस की दास्तां सुनाने जा रहे हैं, जिसने कम उम्र में ...और पढ़ें

    6 हजार करोड़ की मालकिन है ये हसीना

    6 हजार करोड़ की मालकिन है ये हसीना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं शौहरत जब हासिल होती है तो वो उम्र नहीं देखती है। ये कभी भी आपके पास आ सकती है, बस आपकी किस्मत आपका साथ दे। ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने कम उम्र में बड़ी पहचान बनाई और सफलता हासिल की। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस की दास्तां सुनाने जा रहे हैं, जिसने कम उम्र में ही उपलब्धि हासिल कर ली और बन गई सबसे अमीर हीरोइन।

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से चर्चा में आईं काइली जेनर

    दरअसल हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 हुआ है। लॉस एंजलिस में हुए इस अवॉर्ड समारोह में दुनियाभर के स्टार्स ने शिरकत की। यहीं पर काइली जेनर भी आईं और काइली जेनर यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड टिमोथी चालमेट के साथ दिखीं।

    kylie 4

    दरअसल अवॉर्ड शो में टिमोथी को मार्टी सुप्रीम के लिए मोशन पिक्चर - म्यूजिकल या कॉमेडी कैटेगरी में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसे उन्होंने जीत भी लिया।

    kylie 3

    इसका जश्न काइली ने टिमोथी (timothee chalamet) के साथ वहीं मनाया। दोनों की क्यूट रोमांटिक तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, तो वहीं काइली की चर्चा भी खूब हो रही है।

    6 हजार करोड़ की मालकिन हैं काइली

    काइली जेनर एक टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल, एक्टर, बिजनेसवुमन और सोशल मीडिया की बड़ी स्टार हैं। कार्दशियन-जेनर फैमिली की सबसे छोटी मेंबर काइली ही हैं और काइली को दुनिया भर में रियलिटी टीवी शो 'Keeping Up with the Kardashians' से पहचान मिली।

    kylie

    वहीं काइली 'Kylie Cosmetics' नाम की एक बहुत बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन हैं और इस स्किन और मेकअप ब्रांड के जरिए काइली करोड़ों कमाती हैं। दरअसल उनकी अपनी कंपनी का 51% हिस्सा एक बड़ी ब्यूटी कंपनी (Coty) को करीब 4500 करोड़ में उन्होंने बेचा था। इसके अलावा काइली का एक फैशन ब्रांड भी है। काइली करीब 6 हजार करोड़ की मालकिन हैं।

    खबरें और भी

    kylie 2

    कुछ साल पहले काइली को दुनिया की सबसे युवा अरबपति (Billionaire) घोषित किया गया था। हालांकि बाद में फोर्ब्स ने कहा कि उनके आंकड़े थोड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए थे, इसलिए उनका 'Billionaire' टैग हटा दिया गया था। हालांकि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा एंपायर खड़ा करना छोटी बात नहीं है।

    इंस्टाग्राम पर काइली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

    काइली जेनर इंस्टाग्राम पर दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। काइली के इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके पोस्ट और फैशन स्टाइल अक्सर इंटरनेट पर ट्रेंड करते हैं। 

    kyle

    इंस्टाग्राम पर दुनिया की 5वीं सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट में काइली का नाम शुमार हैं। वहीं काइली महिलाओं में दूसरे नंबर पर आती हैं। काइली सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के ही करीब 10-15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

    बिना शादी के मां बनीं काइली जेनर
    काइली जेनर अपनी निजी जिंदगी के लिए भी खूब चर्चा में रहीं। काइली बिना शादी किए 2 बच्चों स्टॉर्मी वेबस्टर और आयर वेबस्टर की मां हैं। काइली के बच्चों के पिता उनके एक्स बॉयफ्रेंड रैपर ट्रैविस स्कॉट हैं।

    kylie 5

    ट्रेविस के साथ काइली का रिश्ता काफी अच्छा चला लेकिन बाद में कपल अलग हो गया। 2017 से 2023 तक दोनों का रिश्ता ऑन-ऑफ रहा, आखिरकार दोनों अलग ही हो गए।

    kylie 6

    काइली ने साल 2018 में बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2022 में काइली ने एक बेटे को जन्म दिया। फिलहाल काइली टिमोथी के साथ हैं, लेकिन टिमोथी और ट्रेविस से पहले काइली का नाम रैपर टायगा के साथ जुड़ा।

    kyle

    'फोर्ब्स' और नकली अरबपति होने का आरोप हो या फिर लिप फिलर्स को लेकर विवादों में घिरी हों, काइली अक्सर चर्चा में रही हैं। अपनी पहन किम कर्दाशियां की तरह काइली भी खूब पॉपुलर हैं और हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं और इसीलिए आज काइली ने अपने दम पर कम उम्र में इतना बड़ा एंपायर खड़ा किया है।