यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Squid Game Season 2 का फर्स्ट लुक आया सामने, बदले हुए तेवर और अंदाज में दिखेंगे Lee Jung Jae
Squid Game Season 2 First Look कोरियन थ्रिलर शो ‘स्क्विड गेम’ का पहला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था जिसे दुनिया भर में पसंद किया गया। वहीं अब 3 तीन स ...और पढ़ें

HighLights
- स्क्विड गेम सीजन 2 की पहली झलक
- सेओंग गि-हुन की भूमिका में दिखें ली जंग-जे
- लोगों को पसंद आया स्क्विड गेम सीजन 2 का पहला लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Squid Game Season 2 First Look: नेटफ्लिक्स की कोरियन सीरीज स्क्विड गेम के पहले सीजन ने जमकर तहलका मचाया था। दुनियाभर में इस शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी, जिसके चलते दूसरे सीजन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था। गुरुवार को प्लेटफॉर्म ने शो का फर्स्ट लुक शेयर करके दूसरे सीजन के जल्द आने के संकेत दिये हैं।
स्क्विड गेम सीजन 2 की पहली झलक
शेयर किए गए वीडियो में स्क्विड गेम की एक झलक दिखाई गई। सेओंग जी-हुन की भूमिका निभाने वाले ली जुंग-जे हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय गहरे नीले रंग का सूट पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका पिंक हेयरस्टाइल नजर आ रहा है।
क्लिप की शुरुआत में वह कैमरे की ओर पीठ करके खड़े हुए हैं और फोन पर किसी से बात करते हुए कहते हैं "तुम्हें अपने चुनाव पर पछतावा होगा। मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा। चाहे कुछ भी करना पड़े।" इसके बाद वो कॉल काट करते हैं।
यह भी पढ़ें- Squid Game 2 समेत नेटफ्लिक्स पर इस साल आ रहे हैं ये 16 इंटरनेशनल शोज और फिल्में, जारी हुई पूरी लिस्ट
Introducing the very first look at SQUID GAME SEASON 2. Coming this year. pic.twitter.com/fzRzdtHRDY
— Netflix (@netflix) February 1, 2024
जंग-जे, ली ब्युंग-हुन और गोंग
नेटफ्लिक्स ने दूसरे सीजन के कुछ अन्य किरदारों की झलक तस्वीरों के जरिए दिखाई है। इसके साथ लिखा- "प्लेयर 456 इस साल आने वाले स्क्विड गेम सीजन 2 में कुछ भी करने के लिए तैयार है।" तस्वीरों में जुंग-जे, ली ब्युंग-हुन और गोंग यू शामिल हैं।
खबरें और भी
Player 456 is ready to do whatever it takes in Squid Game season 2, coming this year 🦑#SquidGame #NextonNetflix #Netflix pic.twitter.com/JL64VMH38C
— Netflix Philippines (@Netflix_PH) February 1, 2024
यह भी पढ़ें- Most Awaited Sequels Of 2023: स्क्विड गेम से हाउस ऑफ द ड्रैगन तक, इन सीरीज के अगले सीजनों का बेसब्री से इंतजार
स्क्विड गेम का पहला सीजन 2021 में आया था। यह एक थ्रिलर शो है, जिसके केंद्र में मौत का खेल है। शो के लीड एक्टर ली जुंग जे को लीड एक्टर इन ड्रामा सीरीज कैटेगरी में एमी अवॉर्ड दिया गया था। 2022 में नेटफ्लिक्स ने शो के दूसरे सीजन को हरी झंडी दिखाई थी। पिछले साल जुलाई में स्क्विड गेम द चैलेंज के नाम से एक रिएलिटी गेम सीरीज नेटफ्लिक्स ने लॉन्च की थी।