यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Megan Fox ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी पर की खुलकर बात, बोलीं- 'तीन बार करवाई ब्रेस्ट सर्जरी'
अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन फॉक्स (Megan Fox ) को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने अपने शरीर के कई अंगों की सर्जरी करवाई हुई है । अब इन सवालों और आरोपों क ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों में खूबसूरत दिखने के लिए सेलेब्स प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। आज के समय में अपने शरीर के किसी भी अंग की प्लास्टिक सर्जरी कराना बहुत आसान हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा देश और विदेशी एक्ट्रेसेज शामिल हैं। आए दिन किसी न किसी एक्ट्रेस की सर्जरी की खबर सामने आती है।
इन दिनों हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स (Megan Fox) अपनी सर्जरी को लेकर चर्चा में है। मेगन फॉक्स (Megan Fox) ने खूबसूरत दिखने के लिए अब तक अपने शरीर के कई अंगों की सर्जरी करवाई है। इसपर उन्होंने खुलकर बात की है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे कुरान पसंद है,' रमजान के पाक महीने में हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith ने दिया बड़ा बयान
'मैंने कोई लिपोसक्शन नहीं करवाया है'
मेगन फॉक्स (Megan Fox) को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने अपने शरीर के कई अंगों की सर्जरी करवाई हुई है। अब इन सवालों और आरोपों को लेकर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। मेगन फॉक्स (Megan Fox) ने 'कॉल हर डैडी' पॉडकास्ट में अपनी कुछ प्लास्टिक सर्जरी की पुष्टि की है बाकी का खंडन भी किया है। उन्होंने कहा कि, "मैंने कभी भी कोई लिपोसक्शन या बॉडी कॉन्टूरिंग या ऐसा कुछ नहीं करवाया है। मैंने कभी भी अपने चेहरे से फैट को नहीं हटवाया है। मैं कभी भी कोई फैट नहीं हटाऊंगी?
20 साल की उम्र में करवाई थी सर्जरी
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी नाक की सर्जरी के बारे में भी खुलकर बात की है। उन्होंने माना की जब वह 20 साल की उम्र में थी तो उन्होंने राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी) कराई थी। जो उनके चेहरे पर की गई एकमात्र सर्जरी थी।
खबरें और भी
तीन बार करवाई ब्रेस्ट सर्जरी
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी ब्रेस्ट सर्जरी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने आगे कहा, "जब मैं 21 या 22 साल की थी तब मैंने अपनी ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई थी। मां बनने के बाद और बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से सर्जरी करवाई थी।"