यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौत से पहले Michael Jackson पर था 3700 करोड़ से ज्यादा का कर्ज, 15 साल बाद चौंकाने वाला दावा
किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन (Michael Jackson) को लेकर एक खबर सामने आई है जो इस वक्त चर्चा में है। साल 2009 में सिंगर का 50 साल की उम्र में अचानक निधन हो ...और पढ़ें

HighLights
- 2009 में हुआ था माइकल जैक्सन का निधन
- माइकल के बच्चों को ट्रस्ट से मिल रहा पैसा
- माइकल जैक्सन पर करोड़ों के कर्ज का दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉप सिंगर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) अपने डांस और आवाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दुनियाभर में नाम कमाया और अपनी एक अलग पहचान हासिल की। मगर 2009 में उनके अचानक निधन ने हर किसी को दंग कर दिया। आज भी उनके निधन की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच एक ताजा रिपोर्ट में उनके भारी कर्ज में डूबने की बात सामने आई है।
स्मूद क्रिमिनल, बिली जीन, बीट इट, रॉक विद यू जैसे सॉन्ग्स के लिए मशहूर माइकल जैक्सन अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। मगर क्या आपको पता है कि मौत से पहले सिंगर 500 मिलियन डॉलर यानी 3700 करोड़ से ज्यादा कर्ज में डूबे हुए थे? चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
कर्ज में डूबे थे माइकल जैक्सन
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत अमेरिकन सिंगर की प्रॉपर्टी के एग्जीक्यूटर्स ने हाल ही में लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में एक याचिका दायर की जिसमें उन्होंने दावा किया कि पॉप स्टार पर 500 मिलियन डॉलर (लगभग 3700 करोड़ रुपये) से अधिक का कर्ज है।
यह भी पढ़ें- Michael Jackson की बायोपिक का फर्स्ट लुक आया सामने, 'किंग ऑफ पॉप' के लुक ने लगाई आग
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (माइकल जैक्सन)
याचिका में कहा गया है, "माइकल जैक्सन की मृत्यु के समय उनकी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति 500 मिलियन डॉलर से अधिक के कर्ज और लेनदारों के दावों के अधीन थी, जिनमें से कुछ कर्ज पर ज्यादा उच्च ब्याज दरें थीं और कुछ कर्ज डिफॉल्ट थे।"
खबरें और भी
क्या परिवार को नहीं मिल रहा फंड?
कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी कि माइकल जैक्सन के ट्रस्ट से उनके तीन बच्चों पेरिस, प्रिंस, बिगी और उनकी मां कैथरीन को फंड नहीं मिल रहा है। हालांकि, बाद में परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर साफ किया था कि उन्हें अभी भी फंड मिल रहा है और ट्रस्ट माइकल के बच्चों का पूरा ध्यान रख रही है। जब भी उन्हें जरूरत होती है तो ट्रस्ट पैसा लगाती है।