Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    11 मिनट के एक सीन ने हिला डाला था पूरा हॉलीवुड, 37 की उम्र में Monica Bellucci ने रातोंरात मचा दी थी सनसनी

    Updated: Sat, 04 May 2024 09:41 PM (GMT+05:30)

    हॉलीवुड सिनेमा जगत की कई फिल्में और स्टार कास्ट ऐसी हैं जिनके बारे में जितना जिक्र किया जाए उतना कम है। मोनिका बेलुची (Monica Bellucci) उनमें से एक अद ...और पढ़ें

    एक सीन को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं ये एक्ट्रेस (Photo Credit-Instagram)
    एक सीन को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं ये एक्ट्रेस (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. मोनिका बेलुची हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस
    2. इस सीन को लेकर चर्चा में आ गया था बेलुची का नाम
    3. हॉलीवुड सुपरस्टार हैं मोनिका बेलुची

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मोनिका बेलुची (Monica Bellucci) किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक में युवाओं की दिलों की धड़कन बनने वालीं मोनिका अपनी बेबाक खूबसूरत के लिए काफी जानी जाती हैं। यूं तो अपने लंबे फिल्मी करियर इस इटलियन अदाकारा ने एक से बढ़कर एक मूवीज की है।

    लेकिन एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसने मोनिका बेलुची को रातोंरात चर्चा में ला दिया था। उस मूवी में उन्होंने एक सीन दिया था, जिसने हॉलीवुड सिनेमा जगत को हिला कर दिया था। 

    एक सीन से मोनिका बेलुची ने मचाई सनसनी

    साल 2002 में  37 साल की उम्र में मोनिका बेलुची ने फ्रेंच सिनेमा के मशहूर निर्देशक गैस्पर नोई के निर्देशन में बनी इररिवर्सिबल मूवी में काम किया था। ये एक थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें मोनिका ने दुष्कर्म पीड़िता की भूमिका निभाई थी।

    इस फिल्म में उनका 11 मिनट का लंबा सीन दिखाया था, जिसमें उनका दुष्कर्म दिखाया जाता है। इस सीन हॉलीवुड सिनेमा में ऐसा सबसे लंबा दृश्य भी करार दिया जाता है। 

    इररिवर्सिबल के इस सीन को लेकर मोनिका बेलुची का नाम सुर्खियों में आ गया था और अदाकारा की चर्चा हर तरफ होने लगी थी। इररिवर्सिबल फिल्म की वजह से आज भी 22 साल बाद मोनिका का जिक्र किया जाता है। मोनिका के अलावा इस मूवी में विनसेंट कैसल, एलबर्ट डोपेंटल और फिलीपी नोहान ने अहम भूमिका अदा की थी। 

    सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक हैं मोनिका 

    गुजरते समय के साथ-साथ अब मोनिका बेलुची भी 59 साल की हो गई हैं। लेकिन अपने दौर में मोनिका का नाम सबसे अधिक खूबसूरत अदाकाराओं में शामिल रह चुका है। इतना ही नहीं साल 2004 में AskMan 100 मोस्ट ब्यूटीफुल फीमेल में मोनिका टॉप पर रहीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Monica Bellucci (@monicabellucciofficiel)

    अब आप इससे ये अंदाजा लगा सकते हैं कि एक मॉडल और एक्ट्रेस के तरफ पर कितनी सफल रही है। उनकी रियल ब्यूटी का अंदाजा आप ऊपर दीं तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।