विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Peaky Blinders के साथ फिर वापसी करेंगे Cillian Murphy, सीरीज के बाद फिल्म में दिखेगा 'थॉमस शेल्बी' का जादू

Published: Wed, 05 Jun 2024 07:03 PM (IST)

पीकी ब्लाइंडर्स (Peaky Blinders) के फैंस को नेटफ्लिक्स ने बड़ी खुशखबरी दी है। सीरीज ने दुनियाभर में धमाल मचाया लेकिन ...और पढ़ें

सीरीज के बाद फिल्म में दिखेगा 'थॉमस शेल्बी' का जादू, (X Images)
सीरीज के बाद फिल्म में दिखेगा 'थॉमस शेल्बी' का जादू, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'ओपेनहाइमर' के लिए किलियन मर्फी ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया में शोर मचाया। हालांकि, इससे पहले वो एक सुपरहिट सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। 'पीकी ब्लाइंडर्स' के साथ किलियन मर्फी ने खूब शोहरत कमाई। बीते साल इस सीरीज का आखिरी सीजन आया था, जिसने फैंस को निराश भी किया, क्योंकि ये आखिरी मौका था जब 'पीकी ब्लाइंडर्स' में किलियन मर्फी नजर आए, लेकिन अब एक्टर एक बार फिर 'पीकी ब्लाइंडर्स' के जरिए अपना जादू बिखेरने जा रहे हैं।

'ओपेनहाइमर' से पहले किलियन मर्फी कई फिल्म और सीरीज में नजर आ चुके हैं, लेकिन दुनियाभर में पहचान उन्हें वेब सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' ने दिलाई। अब वो एक बार इसके साथ वापसी कर रहे हैं, लेकिन किलियन इस बार सीरीज नहीं, बल्कि में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- कहानी ऑस्कर विनर Christopher Nolan की, जिन्होंने 20 साल के धमाकेदार करियर में पहली बार जीता ये अवॉर्ड

'थॉमस शेल्बी' बनकर लौटेंगे किलियन

नेटफ्लिक्स ने 'पीकी ब्लाइंडर्स' की फिल्म की घोषणा की है। इसके साथ ही लीड रोल 'थॉमस शेल्बी' के लिए उन्होंने किलियन मर्फी को लेने का एलान किया है। सीरीज के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है, लेकिन ये आखिरी मौका होगा जब किलियन 'पीकी ब्लाइंडर्स' में 'थॉमस शेल्बी' बनकर वापसी करेंगे।

'थॉमस शेल्बी' के कट्टर फैंस

किलियन मर्फी के करियर में 'पीकी ब्लाइंडर्स' एक माइल स्टोन प्रोजेक्ट है। ये सीरीज जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी तो लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिला था। लीड 'थॉमस शेल्बी' का ऐसा जादू चला कि फैंस उसका स्टाइल रियल लाइफ में कॉपी करने लगे थे। बालों से लेकर चलने तक, कट्टर फैंस ने 'थॉमस शेल्बी' को फॉलो किया था।

यह भी पढ़ें- बेस्ट एक्टर के लिए Oscar जीतने वाले पहले आयरिश एक्टर हैं Cillian Murphy, '28 डेज लेटर' के पलटी थी किस्मत

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं किलियन

'पीकी ब्लाइंडर्स' फिल्म को नेटफ्लिक्स बीबीसी के साथ मिलकर बनाने जा रही है। टॉम हार्पर इसे डायरेक्ट करेंगे, तो वहीं स्टीव नाइट कहानी लिखेंगे। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, "सीरीज के बाद 'पीकी ब्लाइंडर्स' फिल्म में काम करने को लेकर किलियन मर्फी ने कहा, ऐसा लगता है कि 'थॉमस शेल्बी' ने मेरे साथ काम करना बंद नहीं किया है। 'पीकी ब्लाइंडर्स' के फिल्मी वर्जन पर स्टीवन नाइट और टॉम हार्पर के साथ फिर से काम करना एक्साइटिंग है। ये फैंस के लिए है।" 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।