Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar Awards 2024 Nominations: कब और कहां देखें ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशंस? ओपेनहाइमर और बार्बी में टक्कर?

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 02:15 PM (IST)

    96th Academy Awards 2024 ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा मार्च में आयोजित समारोह में की जाएगी। उससे पहले मंगलवार को इसके नॉमिनेशंस का एलान किया जा ...और पढ़ें

    Oscar Awards 2024 Nominations Announcement. Photo- Oscar Academy
    Oscar Awards 2024 Nominations Announcement. Photo- Oscar Academy

    HighLights

    1. ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा मंगलवार को होगी
    2. ऑस्कर के नॉमिनेशंस की घोषणा ऑनलाइन भी देखी जा सकती है
    3. नॉमिनेशंस का एलान एक्टर्स जैजी और जैक करेंगे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscar Awards 2024 Nominations: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस का एलान होने में अब बस कुछ घंटों की ही देर है। भारतीय समयानुसार मंगलवार शाम को नॉमिनेशंस की घोषणा की जाएगी। जिन फिल्मों का दबदबा रहने की उम्मीद है, उनमें ओपेनहाइमर, बार्बी, किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून शामिल हैं। 

    कब होगी नॉमिनेशंस की घोषणा?

    96वें एकेडमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) के नॉमिनेशंस की घोषणा 23 जनवरी को सुबह 5.30 बजे (ET) की जाएगी। भारतीय समयानुसार, नॉमिनेशंस का एलान 23 जनवरी को ही शाम 7 बजे से होगा।

    कौन करेगा नॉमिनेशंस की घोषणा?

    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 के नॉमिनेशंस की घोषणा जैजी बीट्ज और जैक क्वेड करेंगे। 

    कहां देखें ऑस्कर के नॉमिनेशंस?

    भारत में 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस मंगलवार शाम को 7 बजे से इसके यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जहां लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। एकेडमी लिंक https://www.oscars.org/how-to-watch/ पर भी नॉमिनेशंस देखे जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Sundance Film Festival 2024 में गर्ल्स विल बी गर्ल्स से लेकर फ्रीडा तक, इन फिल्मों का फैंस को है इंतजार

    'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' में 15 फिल्में शॉर्ट लिस्ट

    10 कैटेगरीज की शॉर्ट लिस्ट जारी कर दी गई है। ये कैटेगरीज हैं- डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म, डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म, इंटरनेशनल फीचर फिल्म, मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग, म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर), म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग), एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म, लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म, साउंड और विजुअल इफेक्ट्स। 

    भारत की 2018 इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी कॉम्पीट करने गई थी, मगर शॉर्ट लिस्ट में जगह नहीं बना सकी। जिन 15 फिल्मों का चुनाव शॉर्ट लिस्ट में किया गया है, वो नीचे दी गई हैं। इन्हीं में से पांच फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस में पहुंचेंगी। 

    खबरें और भी

    1. “Amerikatsi” (Armenia)
    2. “The Monk and the Gun” (Bhutan)
    3. “The Promised Land” (Denmark)
    4. “Fallen Leaves” (Finland)
    5. “The Taste of Things” (France)
    6. “The Teachers’ Lounge” (Germany)
    7. “Godland” (Iceland)
    8. “Io Capitano” (Italy)
    9. “Perfect Days” (Japan)
    10. “Totem” (Mexico)
    11. “The Mother of All Lies” (Morocco)
    12. “Society of the Snow” (Spain)
    13. “Four Daughters” (Tunisia)
    14. “20 Days in Mariupol” (Ukraine)
    15. “The Zone of Interest” (United Kingdom)

    नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग 11 जनवरी को शुरू हुई थी और 16 जनवरी को बंद हो गई।

    कब होगी ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स की घोषणा?

    96वें एकेडमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित समारोह में 10 मार्च को की जाएगी। भारतीय समयानुसार समारोह 11 मार्च को सुबह लगभग 5 बजे शुरू होगा।

    पिछले साल रहा था भारतीय फिल्मों का जलवा

    पिछले साल 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स (95th Academy Awards) में तेलुगु फिल्म आरआरआर के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी और जीती भी। हालांकि, इस बार कोई भारतीय फिल्म ऑस्कर की शॉर्ट लिस्ट तक भी नहीं पहुंच सकी।भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 2018 शॉर्ट लिस्ट में जगह नहीं बना सकी।

    पिछले साल भारत की ऑफिशियल एंट्री छेलो शो इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्ट लिस्ट तक पहुंच गई थी। वहीं, ऑल दैट ब्रीद्स डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म और एलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थीं।

    यह भी पढ़ें: Munich एयरपोर्ट पर पकड़े गए हॉलीवुड एक्टर Arnold Schwarzenegger, जानें क्या है वजह