Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar Awards 2025: एक हफ्ता पहले आयोजित होंगे 97th Academy Awards, जनवरी में नॉमिनेशंस की घोषणा

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:55 PM (IST)

    2024 में ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 10 मार्च को हुआ था। अगले साल पुरस्कारों की घोषणा मार्च में ही होगी मगर तारीख बदल दी गई है। एकेडमी ने पूरा शेड्यूल जार ...और पढ़ें

    ऑस्कर अवॉर्ड्स का 2025 के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। फोटो- इंस्टाग्राम/एकेडमी
    ऑस्कर अवॉर्ड्स का 2025 के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। फोटो- इंस्टाग्राम/एकेडमी

    HighLights

    1. 2025 के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स की तारीखों का एलान
    2. एकेडमी ने जारी किया समारोह का पूरा शेड्यूल
    3. 2025 में पुरस्कार समारोह का आयोजन मार्च में होगा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्मों की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल हैं। फिल्ममेकर्स के साथ कलाकारों को भी इनका इंतजार रहता है।

    हर साल दुनियाभर की सैकड़ों फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन के लिए जद्दोजहद करती हैं, मगर कुछ चुनिंदा फिल्मों और कलाकारों को ही पुरस्कार जीतने का मौका मिलता है। इन अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज ने 2025 में होने वाले 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स की टाइमलाइन जारी कर दी है।

    2025 में कब आयोजित होंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स?

    एकेडमी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 2025 में पुरस्कार समारोह का आयोजन 2 मार्च (रविवार) को लॉस एंजिलिस में शाम सात बजे से होगा। अमेरिका में इसका सीधा प्रसारण एबीसी चैनल पर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई Oscar की शुरुआत, इस तरह पड़ा था अकादमी अवॉर्ड का नाम 'ऑस्कर'

    ये रही ऑस्कर अवॉर्ड्स की पूरी टाइमलाइन:

    • 17 दिसम्बर को ऑस्कर अवॉर्ड्स की शॉर्ट लिस्ट घोषित की जाएगी।
    • 31 दिसम्बर को फिल्मों का एलिजिबिलिटी पीरियड खत्म हो जाएगा, यानी इसके बाद रिलीज होने वाली फिल्मों को प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
    • 9 जनवरी, 2025 को नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग शुरू होगा, जो 12 जनवरी तक चलेगी।
    • 17 जनवरी, 2025 को 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस का एलान किया जाएगा। 
    • 10 फरवरी, 2025 को ऑस्कर में नॉमिनेशंस हासिल करने वाले फिल्ममेकर्स और कलाकारों का लंच होगा।
    • 2 मार्च, 2025 को ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स की घोषणा की जाएगी।

    ऑस्कर अवॉर्ड्स हर साल 23 कैटेगरीज में दिये जाते हैं। पिछले साल एकेडमी ने कास्टिंग के लिए एक नई कैटेगरी जोड़ने का एलान किया था। हालांकि, यह कैटेगरी 98वें एकेडमी एवॉर्ड्स में प्रभावी होगी और 2025 में रिलीज होने वाली फिल्में इसके लिए योग्य होंगी। 

    2024 में ओपेनहाइमर का रहा जलवा

    2024 में 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 10 मार्च को हुआ था। इस बार क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने समारोह में धूम मचाई। क्रिस्टोफर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए ऑस्कर मिला तो किलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया। दोनों का ही यह पहला ऑस्कर था।

    खबरें और भी

    Photo- The Academy

    रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीता। बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड भी ओपेनहाइमर के नाम रहा। पुअर थिंग्स के लिए एम्मा स्टोन बेस्ट एक्ट्रेस रही थीं। द जोन ऑफ इंट्रेस्ट बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म बनी।

    यह भी पढ़ें: Oscars 2024 Winners List: Oppenheimer को 7 ऑस्कर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर, Cillian Murphy बेस्ट एक्टर