विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar 2024: ऑस्कर के पहले राउंड को ये सितारे करेंगे प्रेजेंट, तीन साल बाद बतौर होस्ट Jimmy Kimmel की वापसी

Published: Tue, 27 Feb 2024 02:34 PM (IST)

96वें अकादमी अवॉर्ड्स की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही है। कुछ ही दिनों में समारोह का आयोजन होने वाला ...और पढ़ें

ऑस्कर के पहले राउंड को ये सितारे करेंगे प्रेजेंट, (X Image)
ऑस्कर के पहले राउंड को ये सितारे करेंगे प्रेजेंट, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल ऑस्कर अवॉर्ड्स की चर्चा एक बार फिर जोर-शोर से होने लगी है। कुछ दिनों बाद अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने वाला है। इस बीच इवेंट को फर्स्ट राउंड में प्रेजेंट करने वाले स्टार्स के नाम से पर्दा उठा दिया गया है। इनमें अल पचिनो से लेकर जेंडाया तक कई पॉपुलर सितारों का नाम शामिल है।

96वें अकादमी अवॉर्ड्स से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। तीन साल बाद जिमी किमेल बतौर होस्ट ऑस्कर अवॉर्ड्स में वापसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Oscar Awards 2024: मार्गो रॉबी को नॉमिनेशन ना मिलने से नाराज रायन गोसलिंग, कहा- 'बॉर्बी' के बिना केन कुछ नहीं

पहले सेट के प्रेजेंटर्स का एलान

ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा। समारोह में पुरस्कार जीतने के लिए नॉमिनेशन की घोषणा इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी को कर दी गई थी। वहीं, अब ऑस्कर प्रेजेंटर के पहले सेट में शामिल नामों का एलान 27 फरवरी को कर दिया गया है।

इन सितारों का नाम शामिल

जैंडेया, मिशेल फीफर, ऑस्कर विनर निकोलस केज और अल पचिनो प्रेजेंटर्स के पहले सेट में शामिल हैं। इनके अलावा लिस्ट में महेरशला अली, जेमी ली कर्टिस, ब्रेंडन फ्रेजर, जेसिका लांग, मैथ्यू मैक्कनौगी, लुपिता न्योंगो, के ह्वी क्वान, मिशेल येओह और सैम रॉकवेल भी शामिल हैं। ऑस्कर में शामिल होने वाले अन्य प्रेजेंटर को लेकर भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।  

जिमी किमेल की वापसी

ऑस्कर में बतौर होस्ट जिमी किम्मेल वापसी कर रहे हैं। लगभग तीन साल बाद वो इस इवेंट में शामिल होंगे। जिम्मी अब तक तीन बार ऑस्कर की मेजबानी कर चुके हैं और अब चौथी पर ऑस्कर के मंच को संभालने वाले हैं। वहीं, 96वें अकादमी अवॉर्ड की बागडोर राज कपूर (शोरनर), मौली मैकनरनी और केटी मुलाना संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Oscar Awards 2024- एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस में Oppenheimer का जलवा, बार्बी से आगे निकली Poor Things

'ओपेनहाइमर' का दबदबा

ऑस्कर 2024 के नॉनिमेशन की बात करें, तो इस बार क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' का दबदबा देखने को मिला। इसके अलावा निशा पाहुजा की 'टू किल ए टाइगर' भी नॉमिशनेशन की लिस्ट में शामिल है, इसे ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेट किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।