Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscars 2024: बिना कपड़े पहने ऑस्कर के मंच पर पहुंचे John Cena, न्यूड होकर प्रेजेंट किया अवॉर्ड; वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:03 AM (GMT+05:30)

    Oscar 2024 में रेस्टलर और हॉलीवुड एक्टर John Cena ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेता बिना कपड़ों के अवॉर्ड देने मंच पर पहुंचे जिसे देख हर कोई ...और पढ़ें

    ऑस्कर 2024 में न्यूड होकर पहुंचे जॉन सीना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ऑस्कर 2024 में न्यूड होकर पहुंचे जॉन सीना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ऑस्कर के मंच पर न्यूड हुए जॉन सीना
    2. जॉन सीना ने बिना कपड़ों के दिया अवॉर्ड
    3. जॉन सीना का वीडियो हुआ वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscars 2024: ऑस्कर कहा जाने वाला एकेडमी अवॉर्ड्स एक ऐसा फिल्म पुरस्कार समारोह है जो सिर्फ विजेताओं नहीं बल्कि कई वजहों से चर्चा में रहता है। थप्पड़ मारने वाला इंसिडेंट हो या फिर सेल्फी, ऑस्कर अवॉर्ड्स में कई अतरंगी चीजें लोगों का ध्यान खींचती हैं। 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

    ऑस्कर 2024 (Oscar 2024) में WWE के रेस्टलर और अभिनेता जॉन सीना (John Cena) ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स के मंच पर जॉन सीना फिल्म पीके में आमिर खान की तरह बिना कपड़ों में नजर आए, जो समारोह का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2024 Winners Live: 'पुअर थिंग्स' ने Oppenheimer को पछाड़ा, 'एनॉटमी ऑफ ए फॉल' को मिला ऑस्कर, विनर्स की लिस्ट

    ऑस्कर के मंच पर न्यूड हुए जॉन सीना

    दरअसल, जॉन सीना ने 2024 के ऑस्कर में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड प्रेजेंट करने मिनिमल कपड़ों में पहुंचे। मंच पर आने से पहले जिमी किमेल ने एक पुराना इतिहास याद किया, जब अवॉर्ड प्रेजेंट करने के बीच एक न्यूड आदमी मंच पर दौड़ने लगता है। जिमी ऑडियंस से कहते हैं कि क्या उन्हें लगता है कि आज कोई ऐसा शख्स आएगा। वह सभी को पहले ही आगाह कर देते हैं कि कोई बिना कपड़ों के अवॉर्ड प्रेजेंट करने आने वाला है।

    जॉन सीना बिना कपड़ों के मंच पर आने से डरते हैं। वह मंच के पीछे से जिमी को आवाज लगाते हैं। वह कहते हैं कि वह न्यूड होकर नहीं जा सकते हैं। जिमी उन्हें मनाते हैं। फिर जॉन सीना माने और खुद को बेस्ट कॉस्ट्यूम वाले लिफाफे से प्राइवेट पार्ट को ढका और विनर की अनाउंसमेंट करने मंच पर आए। जॉन सीना को इस तरह देख सभी लोग ढहाके मारकर हंसने लगा। आखिर में जॉन सीना को एक पर्दे से ढक दिया गया। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Oscars 2024: ऑस्कर पाकर फूट-फूटकर रोईं Davine Joy Randolph, कहा- 'सोचा नहीं था एक्टिंग को करियर बनाऊंगी...'