Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscars 2025: कब और कहां देखें 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स? भारत में लाइव यहां देख पाएंगे

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 05:25 PM (IST)

    ऑस्कर अवॉर्ड 2025 (Oscars 2025) का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड के तौर पर इसे जाना जाता है। 3 मार्च को इसका इ ...और पढ़ें

    ऑस्कर अवॉर्ड 2025 को कब और कहां देखें (Photo Credit- IMDB)
    ऑस्कर अवॉर्ड 2025 को कब और कहां देखें (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन होने वाला है
    2. लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले अवॉर्ड फंक्शन का हर किसी को इंतजार है
    3. भारत में भी आप इसे एक प्लेटफॉर्म पर लाइव देख पाएंगे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरुस्कार ऑस्कर अवॉर्ड का इंतजार सिनेमा जगत से जुड़े लोग बेसब्री से करते हैं। खैर, अब चंद दिनों बाद 97वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars 2025) की शुरुआत होने वाली है। लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग से हॉलीवुड इंटस्ट्री को भी काफी नुकसान हुआ है। आइए जानते हैं कि इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को आप घर पर बैठे कहां और कब देख सकते हैं। 

    ऑस्कर अवॉर्ड को कौन होस्ट करेगा?

    97वें एकेडमी पुरुस्कार का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस साल पहली बार कॉमेडियन कॉनन ओ ब्रायन बतौर होस्ट नजर आएंगे। उनके फैंस तो इस बात को लेकर काफी एक्साइडेट भी हैं और उनका प्रदर्शन अवॉर्ड फंक्शन में देखना चाहते हैं। 

    ऑस्कर प्रेजेंर्टस की लिस्ट

    अवॉर्ड प्रेजेंटर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। बता दें कि आधिकारिक पहली लिस्ट में जो एल्विन, स्टर्लिंग के ब्राउन, विलेम डैफो, एना डे आर्मास, लिली-रोज डेप, सेलेना गोमेज, गोल्डी हॉन, कॉनी नीलसन, बेन स्टिलर और ओपरा विन्फ्रे का नाम शामिल है।

    Photo Credit- Jagran

    ये भी पढ़ें- Oscars 2025: 97वें ऑस्कर के लिए Scarlett Johansson को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ये सेलेब्स भी मंच पर बिखेरेंगे जलवा

    इसके अलावा, दूसरी लिस्ट में हैली बेरी, पेनेलोप क्रूज, ऐल फैनिंग, वूपी गोल्डबर्ग, स्कारलेट जोहानसन, जॉन लिथगो, एमी पोहलर, जून स्क्विब और बोवेन यांग का नाम शामिल किया गया है।

    कब होगा ऑस्कर 2025 का आयोजन?

    फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर 2025 का आयोजन 3 मार्च को होना निर्धारित है। यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। 

    अगर आप भी ऑस्कर अवॉर्ड को लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां दी गई जानकारी को नोट जरूर कर लें। भारत में अवॉर्ड समारोह का लाइव प्रसारण 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे से जियो हॉटस्टार (Oscars 2025 on Jio Hotstar) पर किया जाएगा। खास बात है कि इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने फोन में भी ऑस्कर अवॉर्ड को देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    इन चैनल पर शाम को भी होगा टेलीकास्ट

    इसके अलावा, आप चाहे तो Star Movies और Star Movies Select पर भी ऑस्कर अवॉर्ड की लाइव स्ट्रिमिंग को देख सकते हैं। वहीं, जो दर्शक इस इवेंट को लाइव मिस कर देंगे, उन्हें उसी दिन रात को 8:30 बजे अवॉर्ड फंक्शन को फिर से देखने का मौका मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Oscar विजेता Gene Hackman का निधन, हॉलीवुड एक्टर के साथ घर में मिला पत्नी का भी शव