विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैन में सफर, बीच राह में प्रपोजल और फिर... सुनसान हाइवे का वो खौफनाक मोड़! कैसी है Jacob Scipio की Passenger?

Published: Fri, 29 May 2026 04:09 PM (IST)

फिल्म 'पैसेंजर' एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो वैन में घूमते हुए अपने सपनों को जी रहे हैं। एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग हर कामकाजी व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है जब वो सोचता है कि जॉब छोड़कर एक शानदार वैन खरीदे और अपने साथी के साथ पहाड़ों में घूमने जाए। ये विचार सोचने में ही बेहद रोमांटिक लगता है। एक ऐसा फन हो जहां ना कोई डेडलाइन हो, ना कोई ऑफिस पॉलिटिक्स; बस सनेसेट देखें, हाइवे पर घूमे, कॉफी पिए वगैरह वगैरह। मचलब पूरी आजादी।

इंस्टाग्राम पर आ रही रील्स ने वैन-लाइफ की कल्पना को और गाढ़ा कर दिया है। लेकिन एक चीज जो सोशल मीडिया कभी नहीं बताता वो ये कि रात में इन हाइवेज पर घूमना डरावना हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय फिल्मों का अकेले ही गणित बिगाड़ देगी ये हॉलीवुड मूवी, बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

क्या है पैसेंजर की कहानी?

अगर अंधेरे ने हमें कुछ सिखाया है तो वो ये कि किसी सुनसान सड़क पर कभी न रुकें। फिल्म पैसेंजर (Passenger Review) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जेकब स्किपियो और लू लोबेल ने टायलर और मैडी की भूमिका निभाई है। दोनों अमेरिका में घूमते हैं और वैन में सफर करते हुए अपने सपनों को जी रहे हैं। पेट्रोल पंपों और सड़क किनारे ढाबों के बीच कहीं, टायलर ने मैडी को प्रपोज करने का फैसला किया।

Passenger (1)

मैडी ने हां कर देता है और इसी के बाद से पूरा रायता शुरू होता है। उन्हें लगातार लगता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है। एक के बाद एक मौत होने लगती है क्योंकि हॉरर फिल्मों में खुशहाल जोड़े अक्सर देखने को मिलते हैं जिनकी ये खुशी केवल 15 मिनट टिकती है।

सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई फिल्म?

कुछ ही समय बाद, दोनों एक सुनसान हाईवे पर एक भयानक दुर्घटना के गवाह बनते हैं। और क्योंकि फिल्मों में अच्छे इंसान के साथ ही सबकुछ गलत होता है तो उनके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है। वे मदद करने के लिए रुक जाते हैं और उनका ये एक फैसला सबकुछ बदल देता है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो क्या आप इस हॉरर राइड का मजा लेने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- 87 साल पुराना है James Bond का इतिहास, वर्ल्ड वॉर 2 से निकला असली किरदार, इस शख्स ने की थी खोज