Avengers: Doomsday की रिलीज से पहले Patrick Stewart का हुआ निधन, अल्जाइमर से जूझ रहे थे 86 साल के स्टार
60 साल तक दर्शकों को परदे पर अलग-अलग किरदारों से एंटरटेन करने वाले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का ...और पढ़ें

नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन
'स्टार ट्रेक' के कैप्टन जीन ल्यूक पिकार्ड के रूप में प्रसिद्ध
स्टेज से लेकर बने हॉलीवुड के टॉप एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया है। स्टार ट्रैक नेक्स्ट जनरेशन में कैप्टन जीन ल्यूक पिकार्ड का किरदार अदा करने वाले मशहूर अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट (Patrick Stewart) का बीती रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया। दो बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रहे पैट्रिक के निधन की जानकारी अभिनेता के परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
लॉस एंजेलिस स्थित घर पर ली आखिरी सांस
बीते दिन पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन के बाद उनके एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि उनका निधन अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया (Lewy body dementia) जैसी बीमारी से जूझने के बाद हुआ। उनकी तीसरी पत्नी सनी ओजेल उनके अंतिम समय में एक्टर के साथ ही थीं। पैट्रिक का निधन उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर पर हुआ।
एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए बयान में कहा गया, "हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पैट्रिक स्टीवर्ट का कल लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर में निधन हो गया है। वह लंबे समय से अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे और इस मुश्किल घड़ी में उनकी हमसफर सनी उनके साथ ही थीं।

गरीबी से ब्रिटेन के सम्मानित एक्टर बनने का सफर
13 जुलाई 1940 में इंग्लैंड के यॉर्कशायर के मीरफील्ड में जन्में पैट्रिक स्टीवर्ट का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था। हालांकिस आगे चलकर वह ब्रिटेन के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक बने। उन्होंने अपने 60 साल के शानदार करियर में कई सुपरहिट फिल्में, टीवी शोज और स्टेज शोज किए।
महज 18 साल की कम उम्र में अभिनय की जर्नी शुरू करने वाले पैट्रिक ने 1960 में 'रॉयल शेक्सपियर कंपनी'के मेंबर के रूप में काम किया। उन्हें शेक्सपियर पर बनाए गए नाटको में काफी पसंद किया गया। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता 47 की उम्र में तब मिली जब उन्होंने 'स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन'में कैप्टन जीन-ल्यूक का किरदार अदा किया। उनका किरदार साई-फाई दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बन गया।
स्टेज शो से की थी शुरुआत
पैट्रिक स्टीवर्ट के करियर की बात करें तो, उन्होंने साल 1965 में स्टेज शो द लाइफ ऑफ गैलिलिओ से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने शेक्सपयर की लिखी हेमलेट (Hamlet) में किंग का किरदार अदा किया। इसके बाद उन्होंने 1967 में टीवी पर अपनी पहली सीरीज की। कोरोनेशन स्ट्रीट से टेलीविजन करियर शुरू करने वाले अभिनेता ने फॉल ऑफ इगल्स, नोवा, सैटरडे नाइट लाइव, किंग ऑफ टेक्सास, हेमलेट और स्टार ट्रैक: पिकार्ड जैसे शो किए।

एवेंजर्स डूम्सडे है आखिरी फिल्म
86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले पैट्रिक स्टीवर्ट का फिल्मी करियर भी काफी हिट रहा है। वह ड्यून, लेडी जैन, गनमैन, स्टार ट्रैक जनरेशन, लेट इट बी, मास्टरमाइंड, स्टार ट्रैक-इंसरेक्शन, एक्स मेन जैसी सफल फिल्मों की सीरीज में काम किया। दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही एवेंजर्स डूम्सडे उनकी आखिरी फिल्म है, जिसमें अभिनेता ने 'प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर' का किरदार अदा किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।