Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहली बार पिता बने हॉलीवुड स्टार Robert Pattinson, गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस ने बेटे को दिया जन्म!

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 07:07 PM (GMT+05:30)

    ट्वाइलट मूवी फेम हॉलीवुड सुपरस्टार Robert Pattinson अपनी गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए है। कुछ समय पहले ये खबर सामने ...और पढ़ें

    पिता बने हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पैटिनसन (Photo Credit-X)
    पिता बने हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पैटिनसन (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. रॉबर्ट पैटिनसन बने पिता
    2. गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस ने बेटे को दिया जन्म
    3. न्यूबॉर्न बेबी के साथ स्पॉट हुआ कपल

    एंंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ट्वालाइट से फैंस के दिलों में खास जहग बनाने वाले अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। लंबे वक्त से गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस के साथ रिलेशनशिप को लेकर रॉबर्ट चर्चा में हैं।

    गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने को लेकर भी वह काफी समय से लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि सुकी वॉटरहाउस मां बन चुकी हैं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में रॉबर्ट नवजात बच्चे के साथ लॉस एंजिल्स की सड़को पर घूमते हुए देखे गए हैं, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

    पिता बने रॉबर्ट पैटिनसन

    काफी समय से रॉबर्ट पैटिनसन 32 साल इंग्लिश सिंगर और एक्ट्रेस सुकी वॉटरहाउस को डेट कर रहे हैं। कई मौके पर पब्लिक अपीरियंस की बदौलत इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। सुकी की प्रेग्नेंट होने की वजह से रॉबर्ट बीते वक्त से लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। लेकिन अब ये सुर्खियां हॉलीवुड अभिनेता के पहली बार पिता बुने के रूप में तब्दील हो गई हैं।

    द मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकी वॉटरहाउस ने कुछ दिनों पहले ही बेटे को जन्म दिया है। हालांकि इस बात एलान उन्होंने सोशल मीडिया पर नहीं किया है। मौजूदा समय इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रॉबर्ट पैटिनसन और सुकी वॉटरहाउस अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर घूमते हुए दिखे हैं।

    खबरें और भी

    हांलाकि इस दौरान कपल बेबी ट्रॉली के साथ स्पॉट हुआ, जिसकी वजह से उनके बच्चे की शक्ल दिखाई नहीं दे रही है। इन तस्वीरों के जरिए ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है कि रॉबर्ट और सुकी माता-पिता बन चुके हैं।

    बैटमैन 2 में नजर आ सकते हैं रॉबर्ट

    अपने दमदाप अभिनय के लिए रॉबर्ट पैटिनसन काफी जाने जाते हैं। बतौर एक्टर वह हैरी पॉटर और बैटमैन में नजर आ चुके हैं। लंबे वक्त से रॉबर्ट की बैटमैन 2 को लेकर हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है, बताया जा रहा है कि उनकी ये मूवी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।

    ये भी पढ़ें- Tom Wilkinson Death: टॉम विल्किंसन के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड, Aneurin Barnard ने कहा- 'मैं बहुत दुखी हूं'