Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Scarlett Johansson के 10 साल का लंबा इंतजार हुआ खत्म, 'एवेंजर्स' के बाद इस हॉलीवुड मूवी में दिखाएंगी दम

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 03:09 PM (IST)

    हॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson) का नाम जरूर शामिल होगा। मार्वल यूनिवर्स की एवें ...और पढ़ें

    स्कारलेट जोहानसन को मिली नई फिल्म (Photo Credit-X)
    स्कारलेट जोहानसन को मिली नई फिल्म (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. स्कारलेट जोहानसन ने नई फिल्म का किया एलान
    2. हॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर
    3. एवेंजर्स यूनिवर्स में ब्लैक विडो के लिए फेमस स्कारलेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल यूनिवर्स की एवेंजर्स फ्रेंचाइजी से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson) को भला कौन नहीं जानता। हॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में स्कारलेट का नाम टॉप पर रहता है। बड़े पर्दे पर स्कारलेट को वापसी करते हुए देखने लिए फैंस काफी बेताब हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

    जिस सफल फिल्म फ्रेंचाइजी का वह हिस्सा बनीं हैं, उसके लिए स्कारलेट पिछले 10 सालों से इंतजार कर रही थीं। इस मूवी में उनके साथ हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस प्रैट नजर आएंगे। आइए स्कारलेट जोहानसन की आने वाली फिल्म के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

    इस सफल हॉलीवुड फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनीं स्कारलेट

    हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन आने वाले समय में हॉलीवुड की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी जुरासिक वर्ल्ड का हिस्सा बन गई हैं। हाल ही में कॉमिक बुक.कॉम से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। स्कारलेट ने बताया है-

    ये भी पढ़ें- ChatGPT के सीईओ Sam Altman ने आखिर ऐसा क्या किया कि नाराज हो गई एवेंजर्स एक्ट्रेस Scarlett Johansson?

    Photo Credit-Scarlett Johansson/Fan Page Instagram

    पिछले 10 सालों से मैं इस बात का इंतजार कर रही थी कि आखिरकार वो पल कब आएगा जब में जुरासिक फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनूंगी। अब ये तय हो गया है और आने वाले वक्त में मैं जुरासिक वर्ल्ड की चौथी फिल्म में नजर आऊंगी। फिल्म की कहानी काफी शानदार है, जिसने मुझे इंप्रेस किया है।

    खबरें और भी

    Scarlett Johansson/Fan Page Instagram

    सिर्फ इतना ही नहीं मैं इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए इतनी बेताब थी कि अगर मुझे 5 मिनट का मरने का रोल भी मिलता तो मैं इसके लिए भी तैयार रहती। मैं जुरासिक वर्ल्ड की हमेशा से बहुत बड़ी फैन रही हूं। इस तरह से जुरासिक वर्ल्ड 4 का हिस्सा बनकर स्कारलेट जोहानसन ने अपनी खुशी जाहिर की है।

    इन मूवीज के लिए जानी जाती हैं स्कारलेट 

    बतौर एक्ट्रेस साल 1994 में फिल्म नॉर्थ से स्कारलेट जॉनसन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। करीब 30 साल के फिल्मी करियर में वह फॉल, घोस्ट वर्ल्ड, द आइसलैंड, लॉस्ट इन ट्रांसलेशन, लुसी और एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की कई शानदार मूवीज कर चुकी हैं।

    ये भी पढ़ें- Taylor Swift के कॉन्सर्ट में टॉम क्रूज ने 'शेक इट ऑफ' पर किया डांस, इन सितारों ने भी जमाई महफिल