35 साल की महिला के निशाने पर आईं हॉलीवुड सिंगर Rihanna, घर के बाहर चलाई 10 गोलियां
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सलमान-कपिल के बाद अब हॉलीवुड ...और पढ़ें
-1773125641542_m.webp)
रिहाना के घर के बाहर महिला ने चलाई गोलियां/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा तक, कई बॉलीवुड सितारे लगातार मिल रही धमकियों और गोलीबारी की वजह से डर के साये में जी रहे थे, लेकिन अब हॉलीवुड सितारों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना के घर के बाहर एक 35 वर्षीय महिला ने 10 बार गोलियां चलाईं, जिसके बाद रिहाना के घर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। क्या है यह पूरा मामला, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
AR-15 राइफल से किया घर पर हमला
सिंगर रिहाना के घर के बाहर 10 बार फायरिंग करने वाली 35 वर्षीय महिला का नाम इवाना ऑर्टिज है। हालांकि, 30 मिनट के अंदर ही पुलिस ने इस महिला को अरेस्ट कर लिया। 'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने रिहाना के घर पर अटैक करने के लिए AR-15 राइफल का इस्तेमाल किया था। इस घटना के बाद सिंगर ने बेवर्ली हिल्स स्थित अपने घर के बाहर सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फेमस सिंगर रिहाना ने सिर्फ सिक्योरिटी ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि अपने अपकमिंग फोटोशूट को भी आगे के लिए टाल दिया है।
यह भी पढ़ें- क्या A$AP Rocky से शादी करने जा रही हैं इंटरनेशनल सुपरस्टार Rihanna? जान लीजिए पूरी सच्चाई
'TMZ' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह पूरी घटना हुई, उस वक्त रिहाना अपने घर पर ही थीं। हालांकि, उनके पार्टनर एसैप रॉकी ((ASAP Rocky) और उनके बच्चे उस वक्त घर पर थे या नहीं, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

कौन है रिहाना के घर पर अटैक करने वाली इवाना ऑर्टिज?
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय इवाना ऑर्टिज फ्लोरिडा की रहने वाली है। दरअसल, 23 फरवरी को इस महिला ने रिहाना पर एड्स (AIDS) संक्रमित होने का आरोप लगाया था और साथ ही उनके खिलाफ नफरत से भरा एक पोस्ट भी किया था। गोलीबारी की घटना के बाद महिला पर 'हत्या के प्रयास' (Attempt to murder) का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह जेल में बंद है और 'एसोसिएटेड प्रेस' (AP) के अनुसार, उसकी जमानत राशि 10.22 मिलियन अमेरिकी डॉलर तय की गई है।

आपको बता दें कि इस महिला ने न सिर्फ रिहाना, बल्कि मशहूर रैपर कार्डी बी (Cardi B) के खिलाफ भी धमकी भरे वीडियो शेयर किए थे।रिहाना से पहले अमेरिकी रैपर पॉप स्मोक, स्कॉट श्राइनर और कनाडाई रैपर ड्रेक के टोरंटो के घर के बाहर 7 मई 2024 को गोलीबारी हुई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।