Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्वॉयफ्रेंड के नाम का पेंडेंट फ्लॉन्ट करती नजर आईं Selena Gomez, चेहरे की स्माइल लूट लेगी आपका दिल

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 12:40 PM (GMT+05:30)

    अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज 32 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस 425 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की ज ...और पढ़ें

    सेलेना गोमेज को मिला गिफ्ट (Photo: Instagram)
    सेलेना गोमेज को मिला गिफ्ट (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 32 साल की हुईं सेलेना गोमेज
    2. 2023 से बेली ब्लैंको को कर रही हैं डेट
    3. बनीं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली फीमेल सेलेब

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हॉलीवुड फेमस सिंगर सेलेना गोमेज 22 जुलाई को 32 साल की हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के मौके पर कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह पीले रंग की सुंदर सी ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। इस बीच एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो था सेलेना के गले में पड़ा हुआ पेडेंट। जी हां, सेलेना ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें से एक में वो 'बी'नाम का पेडेंट गले में पहने नजर आ रही हैं।

    पहना ब्वॉयफ्रेंड के नाम का पेंडेंट

    फैंस इससे ये कयास लगा रहे हैं कि इसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) का नाम छुपा हुआ है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे भी उन्हीं के साथ मनाया था। ये पेंडेंट बेनी ने ही उन्हें गिफ्ट किया है।

    सेलेना ने अपनी पोस्ट में फैंस को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाओं और मिले प्यार के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!! मैं बहुत आभारी हूं और हमेशा रहूंगी।" इस दौरान उनके चेहरे पर एक क्यूट सी स्माइल भी देखी गई।

    यह भी पढ़ें: 'आपका दयालु दिल मुझे मार...' Selena Gomez ने बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड Benny के नाम लिखा दिल छू लेने वाला नोट

    साल 2023 से कर रहे डेट

    बता दें कि वैसे तो सेलेना और ब्लैंको दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। हालांकि बेनी का दिया गिफ्ट और सेलेना का यूं उसे फ्लांट करना इस ओर इशारा जरूर है कि दोनों के बीच में कुछ तो है। कपल ने जून 2023 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों साथ में 'कान्ट गेट इनफ' और 'सून' जैसे कई म्यूजिक ट्रैक में साथ में काम कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    बेनी का पूरा नाम बेंजामिन जोसेफ लेविन है,जिन्हें बेनी ब्लैंको के नाम से जाना जाता है। वह अमेरिकी रिकॉर्डमेकर है जो खुद गाने लिखते और उन्हें रिकॉर्ड करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Selena Gomez के ब्वॉयफ्रेंड Benny Blanco ने शेयर की एक्ट्रेस की सोते हुए तस्वीर, लिखा - 'वो वापस आ गई है'