Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूसरी बार पापा बनने वाले हैं सिंगर Wiz Khalifa, गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM (IST)

    अमेरिकी रैपर कैमरून जिब्रील थोमाज (Cameron Jibril Thomaz) जिसे लोग विज खलीफा के नाम से भी जानते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अप ...और पढ़ें

    Wiz Khalifa And Aimee Aguilar announce pregnancy
    Wiz Khalifa And Aimee Aguilar announce pregnancy

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी रैपर विज खलीफा अपने गानों को लेकर दर्शकों के बीच छाए रहते हैं। रैपर का असली नाम कैमरून जिब्रील थोमाज (Cameron Jibril Thomaz) है, लेकिन लोगों के बीच उन्होंने विज खलीफा के नाम से अपनी पहचान बनाई। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह जल्द पापा बनने जा रहे हैं।

    मां बनने वाली हैं एमी एगुइलर

    विज खलीफा ने फादर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड एमी एगुइलर (Aimee Aguilar) की बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी। एमी एगुइलर (Aimee Aguilar) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

    यह भी पढे़ं- इंतजार हुआ खत्म! Game of Thrones का प्रीक्वल 'House Of The Dragon' सीजन 2 हुआ रिलीज, इस OTT पर ले पाएंगे लुत्फ

    इस फोटो में रैप गर्लफ्रेंड के बीब बंप पर हाथ रखते नजर आ रहे हैं। तो वहीं एमी के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा-  "बेबी गर्ल ऑन द वे। बता दें, ये कपल बेटी के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 

    पांच साल कर रहे हैं डेटिंग

    एमी एगुइलर (Aimee Aguilar) बिन शादी के मां बनने जा रही हैं। वह विज को पिछले पांच सालों से डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ये कपल एक-दूसरे संग अकसर फोटोज और वीडियो साझा करता रहता है, लेकिन अभी तक इस कपल ने शादी नहीं रचाई है।

    खबरें और भी

    फैंस दे रहे हैं बधाई

    इस खबर के बाद इस कपल को ढेर सारी बधाई मिल रही है।  अमेरिकी रैपर और अभिनेता लुडाक्रिस (Ludacris) ने लिखा, "दा गर्ल डैड क्लब में आपका स्वागत है।" इसके अलावा कई फैंस ने लिखा- बधाई हो विज एंड एमी। आप दोनों बहुत अच्छे माता-पिता बनेंगे। 

    एमी एगुइलर ने करवाया फोटोशूट

    एमी एगुइलर (Aimee Aguilar) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की कई फोटोज भी शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप साफ-साफ फ्लॉट करती नजर आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के जेठ को हुआ स्किन कैंसर, सिंगर Kevin Jonas ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो