Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sophia Loren: बाथरूम में गिरकर बुरी तरह घायल हुईं सोफिया लॉरेन, अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस की गई सर्जरी

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 11:02 PM (IST)

    Sophia Loren Hospitalized जानी-मानी अभिनेत्री सोफिया लॉरेन के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। 89 साल की अभिनेत्री अपने घर के बाथरूम में गिर गईं जिसकी वजह ...और पढ़ें

    Sophia Loren अस्पताल में हुईं भर्ती। Photo Credit- Instagram
    Sophia Loren अस्पताल में हुईं भर्ती। Photo Credit- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sophia Loren Hospitalized: हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन (Sophia Loren) के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। हाल ही में, एक्ट्रेस अपने घर के बाथरूम में फिसल गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 89 साल की सोफिया लॉरेन को हिप और फीमर में कई फ्रेक्चर भी हुए हैं।

    बाथरूम में गिरीं सोफिया लॉरेन

    द हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस लॉरेन के साथ ये हादसा उनके स्विट्जरलैंड वाले घर पर हुआ। बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया और इमरजेंसी सर्जरी भी हुई। हिप और फीमर में हुए गंभीर फ्रेक्चर के बाद सोफिया की हालत ठीक नहीं है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sophia Loren (@simplysophialoren)

    इमरजेंसी सर्जरी और ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स की टीम एक्ट्रेस पर नजर बनाए हुए है। सोफिया के बेटे कार्लो और एडोआर्डो अस्पताल में उनके पास हैं।

    यह भी पढ़ें- The Dark Knight Rises में Leonardo DiCaprio को कास्ट करना चाहते थे वार्नर ब्रोस, जानें- फिर क्यों नहीं बनी बात

    सोफिया लॉरेन को मिल चुके हैं ये अवॉर्ड्स

    सोफिया लॉरेन एक इतालवी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हॉलीवुड पर अपने शानदार काम से अमिट छाप छोड़ी है। वह अपने नाम कई अवॉर्ड्स भी कर चुकी हैं। सोफिया ने अपने लंबे और शानदार करियर में कांस, ऑस्कर, गोल्डन बियर, गोल्डन ग्लोब, बाफ्ता, टीआईएफएफ जैसे अवॉर्ड्स जीते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sophia Loren (@simplysophialoren)

    सोफिया लॉरेन का वर्क फ्रंट

    ढलती उम्र में भी सोफिया लॉरेन फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को साल 2020 में नेटफ्लिक्स 'द लाइफ अहेड' में नजर आई थीं। इस फिल्म को उनके बेटे एडोआर्डो ने डायरेक्ट किया था। वह 'व्हाट वुल्ड सोफिया लॉरेन डू?' में भी दिखाई दी थीं। 

    सोफिया लॉरेन की फिल्में

    सोफिया लॉरेन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म 'टू वुमन' के लिए मिली है। इसी फिल्म ने उन्हें ऑस्कर जितवाया था। इसे इतालवी फिल्म निर्माता विटोरियो डी सिका ने निर्देशित किया था। इसकी वजह से वह पहली विदेशी अभिनेत्री बन गई थीं, जिन्होंने अकादमी पुरस्कार अपने नाम किया था। वह 'यस्टरडे', 'टुडे एंड टुमॉरो', 'एक काउंटेस फ्रॉम हॉन्ग कॉन्ग','सनफ्लावर', 'द वॉयज' और 'ए स्पेशल डे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- WWE के इन फेमस रेसलर्स ने कुश्ती छोड़ फिल्मों में किया डेब्यू, एक तो प्रियंका चोपड़ा के साथ भी आ चुके हैं नजर