Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जो जोनस की Ex गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट में किराए पर रह रही हैं सोफी टर्नर, हाथ में पहने थी शादी की अंगूठी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 11:41 PM (IST)

    सोफी टर्नर (Sophie Turner) और जो जोनस (Joe Jonas) ने अपनी चार साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया है। इस कपल ने साल 2019 में परिवार और दोस्तों के बीच शाद ...और पढ़ें

    joe jonas sophie turner, Joe Jonas ex girlfriend
    joe jonas sophie turner, Joe Jonas ex girlfriend

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Sophie Turner And Joe Jonas: पिछले दिनों हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर (Sophie Turner) और  जो जोनस (Joe Jonas) ने अपनी चार साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया है। इस कपल ने साल 2019 में परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई थी, दो बेटियों के पेरेंट्स बनने के बाद इस कपल ने अपनी शादी को तोड़ दिया। वहीं अब खबर है कि एक्ट्रेस न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में रह रही हैं।

    यह भी पढ़ें- को-स्टार संग किस करती नजर आईं Sophie Turner, बीते हफ्ते Joe Jonas से किया था तलाक का एलान

    न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में रह रही हैं सोफी  

    हॉलीवुड वेब साइट 'पेज सिक्स' की खबर के मुताबिक, सोफी इन दिनों टेलर स्विफ्ट के घर में रह रही हैं। टेलर ही एक्ट्रेस को अपना ये घर रेंट पर दिया है। सोशल मीडिया पर सोफी की कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें वह बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में उनकी शादी की अंगूठी भी नजर आई। हालांकि, बाद में उन्होंने उस रिंग को अपने हाथ से निकाल दिया था।

    जो जोनस को डेट कर चुकी है टेलर

    बता दें, कि साल 2008 में टेलर स्विफ्ट, जो जोनस की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों ने कॉल पर ब्रेकअप किया था। इतना ही नहीं कहा जाता है कि टेलर से ब्रेकअप के बाद जो ने मिस्टर परफेक्टली फाइन गाना लिखा था।

    फ्रैंक डिलन संग किया लिप किस

    सोफी तलाक के बाद अपने नए शो की शूटिंग करती नजर आई थी, जिसके चलते उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने को-स्टार एक्टर फ्रैंक डिलन को किस करती नजर आई थी। दोनों समंदर में मस्ती करते दिखाई दे रहे थे।

    खबरें और भी

    कपल ने शेयर किया तलाक का पोस्ट

    इस कपल ने हाल ही में अपने तलाक को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमे लिखा था- आपसी सहमति से हम दोनों अलग हुए है। ऐसा क्यों है, इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन वास्तव में यह हमारा आपसी मामला है। हम आशा करते हैं कि कोई हमारी प्राइवेसी में दखलंदाजी न करें। हम दोनों के साथ-साथ हमारे बच्चों के लिए भी इस प्राइवेसी की इज्जत करें।

    View this post on Instagram

    A post shared by S O P H I E T U R N E R (@sophiet)

    यह भी पढ़ें- Joe Jonas ने कॉन्सर्ट के बीच सोफी टर्नर संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलें- 'इस पर विश्वास न करें'