यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Song Jae Rim Passes Away: के-ड्रामा स्टार सॉन्ग जे-रिम का हुआ निधन, संदिग्ध हालातों में घर पर मिला शव
Song Jae Rim Passes Away साउथ कोरिया के पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में शामिल सोंग जे रिम को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर का 39 साल की उम्र में नि ...और पढ़ें

HighLights
- कोरियन एक्टर सोंग जे रिम का निधन
- सियोल अपार्टमेंट मे मिला एक्टर का शव
- कई पॉपुलर शोज में कर चुके थे काम
नई दिल्ली: Song Jae Rim Passes Away: साउथ कोरिया के जाने-माने एक्टर सोंग जे रिम का निधन हो गया है। एक्टर के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पंहुचा है। सियोल के Seongdong पुलिस स्टेशन ने इस खबर की पुष्टि की है। एक्टर 39 साल के थे और सियोल के अपार्टमेंट में रहते थे जहां से उनका शव मिला है।
सुंपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोंग जे के निधन का समय पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है। उनके मौत की असली वजह की जांच चल रही है। एक्टर के कमरे में दो पन्नो लेटर भी मिला है जिससे कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद है।
कई पॉपुलर शोज में किया था काम
सोंग जे रिम ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम एक्ट्रेसेज था। हालांकि इस शो से उनके खासी पहचान नहीं मिली। इसके बाद वे साल 2012 में आए के-ड्रामा ‘द मून एम्ब्रेसिंग द सन’ में नजर आए। शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस शो ने एक्टर को काफी फेम दिलाया था। शो में वो राजा के वफादार बॉडीगार्ड किम जे वॉन के रूप में नजर आए थे। इस शो के बाद इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान बन गई थी।
ये भी पढ़ें- Avatar 3: कैसी होगी पेंडोरा की दुनिया, सामने आई पहली झलक, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
कब होगा एक्टर का अंतिस संस्कार?
एक्टर के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार की तरफ से फिलहाल घटना पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि उनका अंतिस संस्कार 14 नवंबर, 2024 को किया जाएगा। एक्टर के परिवार ने सियोल के Yeouido एरीया में स्थित सेंट मेरी अस्पताल के फ्यूनरल हॉल में मेमोरियल स्पेस बनाया है जहां उनके रिश्तेदार श्रद्धांजलि देंगे।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- K-Drama का वो एक्टर, जिसकी एक फिल्म की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश; बॉलीवुड के चहेते स्टार्स भी भरते हैं पानी
'बॉडीगार्ड' के रोल के बाद ऑफर हुए कई शोज
‘द मून एम्ब्रेसिंग द सन’ की सफलता के बाद सोंग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कुछ और शो में भी अपने अभिनय का जादू दिखाया। इनमें 'टू वीक्स' का नाम शामिल है, जिसमें उन्होंने एक मर्डरर का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्हें 'सीक्रेट मदर', 'अनकाइंड लेडीज', 'आई वाना हियर योर सॉन्ग' और 'कैफे मिनामडांग' में देखा गया था। हाल ही में वे 'माय मिलिट्री वेलेंटाइन' में भी काम किया था। उनकी अचानक मौत की खबर से हर कोई चौंक गया है।