Spider-Man Brand New Day Trailer: दुनिया बचाने लौट आया स्पाइडर-मैन, Tom Holland की फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर आया सामने
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म
पीटर पार्कर के रूप में टॉम हॉलैंड की वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों का क्रेज इंडियन ऑडियंस में काफी देखने को मिलता है। फिलहाल ये क्रेज आने वाली सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे के लिए नजर आ रहा है। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर मैन की अगली किस्त का हर किसी को इंतजार है।
इस बीच मेकर्स की तरफ से स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी धमाकेदार है। आइए जानते हैं कि पीटर पार्कर के किरदार में टॉम हॉलैंड की वापसी कैसी रही है।
रिलीज हुआ स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर
मेकर्स की तरफ से हाल ही में इस बात की जानकारी दी गई थी कि जल्द ही स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 18 मार्च को स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर मूवी की पहली झलक को पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें- Avengers Doomsday Teaser: अब होगा असली धमाल, एवेंजर्स: डूम्सडे में X-Men की एंट्री, धांसू टीजर रिलीज
A Brand New Day starts now.
— Spider-Man Movie (@SpiderManMovie) March 18, 2026
Watch the official trailer for Spider-Man: Brand New Day - exclusively in theatres July 31. pic.twitter.com/5U8AvPiMo0
स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का देखने पर पता चल रहा है कि पीटर पार्कर यानी स्पाइडर मैन ने अपनी पुरानी यादों को दुनिया के दिमाग से मिटा दिया है और वह सबके लिए अजनबी हो गया है। इसके अलावा स्पाइडर मैन को एक अजीब से समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद वह डॉ. बैनर यानी हल्क की मदद लेता है।
-1773840229894.jpg)
नो वे होम की घटनाओंं के बाद पीटर पार्कर की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आ गए हैं, जिनसे वह पार पाने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे में स्पाइडर नए दुश्मनों को सामना करेगा और दुनिया की रक्षा करता हुआ नजर आएगा। कुल मिलाकर कहा जाए स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का ये ट्रेलर काफी धांसू है और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे
स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर देखने के बाद सिनेप्रेमी इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। गौर करें इस हॉलीवुड मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो 31 जुलाई 2026 को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।