Sydney Sweeney के ऐड पर मचा बवाल, बोल्डनेस की सारे हदें की पार; खेल जगत में मचा हडकंप
हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी के एक लेटेस्ट ऐड को लेकर फिलहाल बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है।
-1789458567649_m.webp)
सिडनी स्वीनी का विवादित ऐड (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विवादों में हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी
इस वजह से ट्रोल हो रही हैं सिडनी स्वीनी
सिडनी स्वीनी पर भड़कीं खेल जगत की हस्तियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड जैसी कई शानदार मूवीज के जरिए फैंस का दिल जीतने वालीं हॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार सिडनी स्वीनी (Sydney Sweeney) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में अपनी फिल्मों के अलावा एक विवादित टीवी ऐड को लेकर सिडनी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है।
जिसमें हॉलीवुड अदाकारा ने बेशर्मी की सारे हदों का पार कर दिया है। स्पोर्ट्स गैंबलिंग कंपनी के लिए किए गए इस विज्ञापन में सिडनी का न्यूड अंदाज देख खेल जगत में हडकंप मच गया है और अभिनेत्री को आलोचनाओं को सामना करना पड़ा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बीते 9 सितंबर को सिडनी स्वीनी का एक लेटेस्ट ऐड सामने आया, जो एक्ट्रेस एक स्पोर्ट्स गैंबलिंग कंपनी के प्रचार के लिए किया। इस ऐड में सिडनी बगैर कपड़ों के नजर आ रही हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा... 100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेसेज की लिस्ट जारी, 3 भारतीय महिलाएं भी शामिल

इतना ही नहीं इस ऐड में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदों का पार करते हुए अपनी शरीर के प्राइवेट पार्ट्स को खेलों से जुड़ी अलग-अलग चीजों जैसे रग्बी बॉल और बैडमिंटन की मदद से ढक रखा है।
-1789459994870.webp)
इस विज्ञापन के फोटोशूट की तस्वीरों को सिडनी स्वीनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसको लेकर फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट कर सिडनी स्वीनी को जमकर खरी खोटी सुनाई हैं और इसे खेल भावनाओं का हनन करना बताया है।

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये ऐड देखकर दिल टूट गया, सिडनी स्वीनी आपसे ये उम्मीद नहीं थी। इस तरह से सोशल मीडिया पर सिडनी स्वीनी को जमकर ट्रेलर किया जा रहा है। फिलहाल इस ऐड की वजह से सिडनी स्वीनी का नाम विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है।
खेल हस्तियों ने जताई आपत्ति
सिडनी स्वीनी के इस विवादित ऐड को देखने के बाद खेल जगत के तमाम एथलीट्स ने इस पर आपत्ति जताई है। महिला खिलाड़ियों ने खेलों में महिलाओं को सेक्शुअलाइज किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे फीमेल एथलीट्स के लिए अपमान बताया है। इस मामले को लेकर सर्फर फेलिसिटी पाल्मेटियर, ओलंपिक तैराक एरियार्न टिटमस और धाविका एमी हंट जैसी कई स्पोर्ट्स हस्तियों ने सिडनी के खिलाफ मोर्चा खोला है।
