विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुर्रे! फिर हॉलीवुड में होगा तब्बू का 'जलवा', Dune की प्रीक्वल सीरीज में निभाएंगी ये अहम किरदार

Published: Tue, 14 May 2024 12:01 PM (IST)

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री तब्बू ने अब तक अपने फिल्मी करियर में कई अलग किरदार निभाए हैं। हाल ...और पढ़ें

ड्यून की प्रीक्वल सीरीज के साथ हॉलीवुड में फिर लौटेंगी तब्बू / फोटो- Instagram
ड्यून की प्रीक्वल सीरीज के साथ हॉलीवुड में फिर लौटेंगी तब्बू / फोटो- Instagram

HighLights

  1. फिर हॉलीवुड में होगा तब्बू का जलवा
  2. ड्यून यूनिवर्स की प्रीक्वल सीरीज में तब्बू आएंगी नजर
  3. ड्यून की प्रीक्वल सीरीज में निभाएंगी ये किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तब्बू हिंदी सिनेमा की बेस्ट अभिनेत्रियों में शुमार हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। वह जो किरदार निभाती हैं, वो मानो उन्हीं के लिए ही बना हो। मां का किरदार हो या फिर ग्लैमरस गर्ल का, तब्बू अपने अभिनय से सबका दिल जीतना बखूबी जानती हैं।

बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहरा चुकीं तब्बू अब प्रियंका चोपड़ा की तरह ही हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह अमेरिकन फिल्म 'ड्यून' की प्रीक्वल सीरीज ड्यून:प्रोफेसी' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनका कोई छोटा-मोटा रोल नहीं, बल्कि बेहद ही अहम किरदार होने वाला है।

ड्यून: प्रोफेसी' के 10 हजार साल पहले का दिखाएंगे दौर

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू का किरदार ड्यून की प्रीक्वल सीरीज में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। आपको बता दें कि साल 2019 में ड्यून: द सिस्टरहुड' टाइटल के साथ इसे लाने की तैयारी मेकर्स ने की थी।

यह भी पढ़ें: Dune 2: इस शर्त पर बना 'ड्यून' का दूसरा भाग, 40 साल पहले आया एडेप्टेशन बॉक्स ऑफिस पर रहा था फ्लॉप

जिसकी कहानी 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' नॉवेल से प्रेरित है, जिसे ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे, एंडरसन ने लिखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ड्यून यूनिवर्स की सबसे महंगी प्रीक्वल सीरीज है, जिसे ऑथर फ्रैंक हर्बर्ट द्वारा क्रिएट किया गया है। 'ड्यून: प्रोफेसी' के 10 हजार साल पहले के दौर में इस सीरीज की कहानी दिखाई जाएगी।

तब्बू का प्रीक्वल सीरीज में होगा ये किरदार

तब्बू ड्यून की इस प्रीक्वल सीरीज में सिस्टर फ्रेंसेस्का का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी, जिसकी पर्सनैलिटी काफी मजबूत, होशियार और काफी दिलकश है और जो अपनी मौजूदगी का असर लोगों पर छोड़ ही देती है।

वह एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो एक समय पर एक बड़े राजा से प्यार करती है और उसका लौटना सम्राट के महल के संतुलन को बिगाड़ देता है। आपको बता दें कि तब्बू इससे पहले भी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2006 में नेमसेक और 2012 में लाइफ ऑफ पाई में काम किया था।

यह भी पढ़ें: Tabu का चेहरा खराब करने के लिए मैगजीन पर बुरी तरह भड़के फैंस, एक्ट्रेस के इस लुक ने मचाया बवंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।