The Odyssey Trailer: दमदार कहानी...भव्य सिनेमा; 2100 करोड़ के बजट में बनी नोलन की 'द ओडिसी' का ट्रेलर रिलीज
क्रिस्टोफर नोलन की मचअवेटिड फिल्म 'द ओडिसी' का नया ट्रेलर जारी हो गया है, जो ग्रीक मायथोलॉजी पर आधारित है। ...और पढ़ें

द ओडिसी का ट्रेलर रिलीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड जगत के दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन उन फिल्ममेकर्स में से एक जिनके विजन और कला की तारीफें पूरी दुनिया में होती है। अब नोलन अपने अगले और मचअवेटिड प्रोजेक्ट 'द ओडिसी' के साथ आ रहे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए हर कोई बेताब और अब फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है।
दमदार है 'द ओडिसी' का नया ट्रेलर
हाल ही में फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है और इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके मन में फिल्म को देखने की उत्सुकता जाग उठेगी। ग्रीक मायथोलॉजी पर आधारित इस फिल्म में कई स्टार्स हैं। फिल्म के ट्रेलर की कहानी एक समंदर से शुरूआत होती है और फिर दिखाया जाता है कि कैसे ओडिसस दस सालों से ट्रॉय में युद्ध लड़ रहा था।
यह भी पढ़ें- 2 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक... मंगेतर को पहनाई 7.5 करोड़ की अंगूठी; ऑफिशियल हुआ इस कपल का रिश्ता!
घर लौटने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। अपने बेटे के लिए संघर्ष करते मैट डेमन के किरदार को अपनी पत्नी और बेटे से मिलने की आस है। आपको बता दें कि, 'द ओड्सी' इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने की कोशिश करता है। पत्नी पेनेलपी और बेटे टेलिमैकस से अब वो मिलेगा या नहीं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
ट्रेलर की हो रही आलोचना
इंटरनेट पर ट्रेलर (The Odyssey Trailer) को पसंद करने वालों की तादाद एक तरफ है, तो नोलन के काम में कमी निकालने वाले भी लाइन में लगकर खड़े हैं। दरअसल एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें टॉम हॉलैंड कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे डैडी घर वापस आ रहे हैं।
खबरें और भी
बस इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स को यही बात खटक गई। उन्हें इतनी पुरानी माइथोलॉजी में ये जेन-जी शब्दों का इस्तेमाल क्यों हुआ है। लोगों को यह डायसलॉग थोड़े अटपटे लग रहे हैं। हालांकि अगर आप ट्रेलर देखेंगे तो इसमें भव्यता ही भव्यता नजर आएगी, जिसके लिए नोलन (Christopher Nolan) जाने जाते हैं।
'द ओडिसी' को भी रियल लोकेशन्स पर शूट किया गया है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग के लिए खास तरह के कैमरे का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसके अलावा इसकी 7 अलग-अलग देशों में शूटिंग की गई है। खुले समंदर में इसका एक सीक्वेंस महीनों तक शूट किया गया है। मतलब नोलन ने इसे रियल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
फिल्म में मेट डैमन (Matt Damon) मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) ने मेट डैमन यानि ओडीसियस की पत्नी पेनेलोप की भूमिका निभाई है और टॉम हॉलैंड (Tom Holland) ने उनके बेटे टेलीमेकस की भूमिका निभाई है। जेंडाया (Zendaya), रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) और चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron) समेत कई स्टार्स फिल्म में हैं। फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।